- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Attacks PM Modi | Economic Policy Foreign Influence Controversy
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं।
वहीं, भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रैली की।
यहां उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं। इसके लिए राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहले राहुल गांधी की पूरी पोस्ट पढ़िए
नितिन नवीन बोले- राहुल विदेशी ताकतों के टूलकिट
कोलकाता में नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों का एक टूलकिट हैं, जिन्होंने नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों में अशांति पैदा की थी। वह उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं जो पूरे देश में अराजकता लाना चाहता है।
भारत में अस्थिरता पैदा करने के लिए विदेशी ताकतों द्वारा गांधी का ‘इस्तेमाल’ किया जा रहा था। “राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है; कांग्रेस के पूरी तरह से खत्म होने के लिए वही जिम्मेदार होंगे।
बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी यहां आए थे और उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ बात की थी। अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं।
अक्टूबर में विपक्ष का SIR के खिलाफ 6 बार प्रदर्शन
