Homeटेक्नोलॉजीराहुल बोले- ममता BJP का रास्ता खोल रहीं: हिमंता ने कहा-...

राहुल बोले- ममता BJP का रास्ता खोल रहीं: हिमंता ने कहा- बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे; EC ने 5 अफसर सस्पेंड किए, शाह का रोड शो


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 LIVE Update; Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Rally | Mamata Banerjee BJP TMC

कोलकाता1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। ED ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं। ममता बंगाल मे BJP का रास्ता खोल रही हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल करते हैं। मोदी ने अमेरिका को हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया। आप जानते हो कि देश में जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, वो सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस के दौर में बंगाल में उद्योग थे।

short text 9 1777118079

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार हम असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। मैं भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत चुकी है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पहले फेज की 152 सीटों में से 125 से 135 सीटें मिलेंगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रोड शो किया। इधर, चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड अधिकारियों में एएसपी और एसडीपीओ भी शामिल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह की रैली में एक बच्चे ने उनकी फोटो खींची। शाह ने वीडिया शेयर करते हुए लिखा- जब कोई मास्टर फोटोग्राफर आपकी फोटो ले।

गृह मंत्री अमित शाह की रैली में एक बच्चे ने उनकी फोटो खींची। शाह ने वीडिया शेयर करते हुए लिखा- जब कोई मास्टर फोटोग्राफर आपकी फोटो ले।

5 1 1777006862

बंगाल चुनाव के 4 बड़े अपडेट्स…

  1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज तीन रैलियां है। वे पहले हुगली के में रैली करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे कोलकाता और 5.45 बजे दक्षिण 24 परगना में सभा को संबोधित करेंगे।
  2. TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- पहले फेज के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। वे पत्रकारों को फोन कर यह नैरेटिव चलवाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
  3. चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव के पहले फेज में लापरवाही करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
  4. चुनाव आयोग ने कहा है कि बंगाल में किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

01:36 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- भाजपा वोटचोरी करती है

पश्चिम बंगाल के साउथ 24-परगना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि BJP वाले वोटचोरी करते हैं। वोट चोरी की वजह से बिहार में चुनाव जीत पाए।

उन्होंने कहा- मोदी कहते हैं उनकी छाती 56 इंच की है। पर अगर ऐसा है तो वे संसद में मुझसे डर कर क्यों भाग गए। नरेंद्र मोदी की सच्चाई एप्सटीन फाइल्स में बंद है और चाबी ट्रम्प के पास है।

01:01 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के हवड़ा में अमित शाह का रोड शो

12:37 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- ममता महिलाओं पर आत्यचार करती हैं

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- TMC ने बंगाल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने लोगों को रोजगार नहीं दिया। TMC की खराब सरकार की वजह से ही आज बंगाल में BJP का रास्ता खुल रहा है।

ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। आर जी कर जैसी घटनाएं हमारे सामने हैं।

12:34 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- मोदी ट्रम्प को सर बुलाते हैं

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- आज देश के प्रधानमंत्री 2 मिनट में अमेरिका के सामने हाथ जोड़ देते हैं। वे जब ट्रम्प से बात करते हैं तो उन्हें सर बुलाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ट्रम्प को पता चल गया कि मोदी भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने अडाणी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है। अडाणी की कंपनी का असली नाम मोदानी है।

12:30 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- मोदी ने देश का डाटा ट्रम्प को दे दिया

राहुल गांधी ने कोलकाता में जनसभा के दौरान कहा कि- बंगाल पहले इंडस्ट्रियल सेंटर था। लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने ट्रम्प से वादा किया कि भारत अमेरिका से 9 लाख करोड़ का माल खरीदेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश की सबसे बड़ी पूंजी देश का डाटा है। लेकिन मोदी जी ने आज देश की सबसे बड़ी पूंजी अमेरिका को दे दी। देश को आज ट्रम्प से पूछकर तेल खरीदना पड़ता है।

12:24 PM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- मेरे ऊपर 36 केस चल रहे हैं

राहुल गांधी ने कोलकाता में जनसभा के दौरान कहा कि- देश में विचारधारा की लड़ाई हो रही है। एक तरफ कांग्रेस देश को जोड़ रही है। वहीं, भाजपा-RSS देश को बांट रहे हैं। मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं इनसे लड़ता रहता हूं।

उन्होंने आगे कहा- ED ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। उनका घर क्यों नहीं लिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं।

11:59 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में CM ममता बनर्जी की पदयात्रा

11:44 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में नितिन नवीन का रोड शो

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुमय हीरा के लिए रोड शो किया। उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ गया है।

11:33 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ममता ने कहा- भाजपा बाहरी लोगों को बसों में लेकर आई

पश्चिम बंगाल के हुगली में की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कल भाजपा मेरे चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहरी लोगों को लेकर आई। मैंने उन्हें मिठाई खिलाई।

11:27 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ममता बोली- हम अमित शाह पर केस करेंगे

पश्चिम बंगाल के हुगली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी केस करने जा रहे हैं। गृह मंत्री होने के नाते, वह ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते।

11:12 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा किबंगाल में चुनाव आ रहा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी संविधान, एकता और भाईचारा है, दूसरी तरफ भाजपा, RSS, नफरत, हिंसा और अहंकार है।

11:09 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- ममता हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाती हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में कहा कि जैसे देशभर में प्रधानमंत्री हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं, ठीक वैसे ही ममता बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाती हैं।

11:04 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- मोदी जो देश में करता हैं वो ममता देश में करती हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि मोदी जो पूरे देश में करते हैं वही ममता बंगाल में करती हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों मिले हुए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो मोदीजी बंगाल में ED क्यों नहीं भेजते हैं।

10:45 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- TMC की सरकार जा रही है

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- इस बार करीब 93% मतदान हुआ है और इससे स्पष्ट है कि यहां से TMC की सरकार जा रही है और यहां परिवर्तन हो रहा है

10:38 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- सब जानते हैं 4 शादियां कौन करता है

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि 4 शादियां कौन करते हैं। 4 मई को हमारी सरकार बनेगी और इसके बाद हम UCC लाएंगे। फिर कोई भी 4 शादियां नहीं कर पाएगा।

10:35 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमित शाह बोले- हम बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी बहनों को सरकारी बस में फ्री यात्रा देंगे।

10:27 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 8 जिलों में ऑब्जर्वर भेजे

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा- जहां पर जितनी जरूरत है वहां पर तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग ने बाकी आठ जिलों में भेजने के लिए और ऑब्जर्वर दिए हैं।

09:58 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा में बम धमाका

शनिवार को पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा में पुलिस स्टेशन के पास बम फेंका गया है। बम किसने फेंका और कितना नुकसान हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

09:48 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के हुगली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया

09:03 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

योगी बोले- 15 साल में बंगाल आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार का प्रतीक बना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवद्वीप में चुनावी रैली में कहा कि पिछले 15 साल में बंगाल आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। हमें याद है कि भाजपा कार्यकर्ता संजय भौमिक की बेरहमी से हत्या की गई थी। TMC के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं।

08:48 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हिमंता बोले- काबा-मदीना की बात करने वाले वहीं चले जाएं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने TMC नेता सायोनी घोष के बयान पर कहा कि जो लोग काबा और मदीना की बात करते हैं, उन्हें वहीं स्थायी रूप से चले जाना चाहिए। भारत में अयोध्या की बात होनी चाहिए। अजमेर शरीफ की बात करें, उसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन काबा-मदीना की बात क्यों? इन लोगों को मानसिक समस्या है।

नॉन-वेज खाने के मुद्दे पर हिमंता ने कहा- एक बार मेरे साथ बैठकर खाएं, मैं देखता हूं वे ज्यादा खाते हैं या मैं। मैं उनसे एक किलो ज्यादा खाऊंगा। 4 तारीख को हम माछेर झोल खाएंगे।

08:03 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नितिन नवीन बोले- बंगाल में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। गुंडों को भी पता है कि अब उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अब शांति होगी और महिलाओं की पूरी सुरक्षा होगी। हम बंगाल को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

07:56 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हिमंता बोले- बंगाल से घुसपैठ बढ़ेगी, देश की जनसंख्या संतुलन बदलेगा

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा- बांग्लादेशी घुसपैठ यहीं से आएगी। इससे पश्चिम बंगाल और पूरे देश की जनसंख्या संरचना बदलेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव में हर भारतीय की हिस्सेदारी है, क्योंकि इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा, खासकर बंगाल और असम पर।

उन्होंने कहा कि जब संख्या 50% से ऊपर जाती है तो शरिया कानून की मांग भी शुरू होती है। धर्मनिरपेक्षता तब तक सुरक्षित है, जब तक जनसंख्या संतुलन बना रहता है। ममता जी कहती हैं कि भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है, लेकिन भाजपा देश के किसी भी राज्य में गीता या भागवत का शासन लागू करने की मांग नहीं करती। जहां जनसंख्या संतुलन बदलता है, वहां शरिया कानून की मांग उठती है।

06:51 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC के कुणाल घोष बोले- पार्टी 125-135 सीटें जीतेगी

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में भाजपा हार चुकी है और टीएमसी को बढ़त मिली है। उन्होंने दावा किया कि 152 सीटों में से TMC को 125-135 सीटें मिलेंगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार चौथी बार बनेगी।

घोष ने कहा कि पहले चरण में TMC को हर तरफ फायदा मिला है, वोट शेयर बढ़ेगा और जीत का अंतर भी ज्यादा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट करें, ताकि मतदान प्रतिशत और बढ़े।

06:46 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का कोलकाता पोर्ट सीट पर रोड शो

06:40 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो

05:24 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सीआर केसवन बोले- ममता के 15 साल के शासन से लोग नाराज

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की याद मैरी एंटोनेट (फ्रांस की अंतिम रानी) के निर्दयी शासन की दिलाती है। इसलिए पश्चिम बंगाल की जनता ने इस चुनाव में ममता के अराजक कुशासन को हराने का फैसला कर लिया है।

आरजी कर रेप की जघन्य घटना टीएमसी के इस कुशासन में हुई, जिसने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया। कल हमने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़िता की मां के पैर छुए। इसने पूरे देश में एक बहुत मजबूत संदेश दिया।

05:13 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव बोले- ममता चौथी बार बंगाल की सीएम बनेंगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। यह बात उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी के रोड शो में शामिल होने के दौरान कही।

04:39 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पार्टियों के चुनाव चिन्ह वाली मिठाइयां बनाई गई

58pti04242026000131a 1777091780
58pti04242026000132b 1777091796

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक दुकान में मिठाइयों पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह बनाए गए।

04:18 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दिलीप घोष बोले- पहले फेज में ही चुनाव की दिशा साफ हो गई

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि पहले चरण में ही चुनाव की दिशा साफ हो गई है। माहौल से लग रहा है कि लोगों का डर खत्म हो चुका है और उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया है।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी यही ट्रेंड दिखेगा। कोलकाता के आसपास के इलाकों में, जहां पहले लोगों को डराकर वोट डलवाया जाता था, इस बार लोग खुलकर वोट देंगे और बदलाव आएगा।

04:14 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- ज्यादा वोटिंग सिर्फ आंकड़ों का भ्रम’

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ज्यादा मतदान पर कहा कि यह आंकड़ों का भ्रम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में बिना वजह वोट काटे गए और लाखों अपीलों पर फैसला नहीं हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग वोट देने से वंचित रह गए।

04:08 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल चुनाव में लापरवाही बरतने पर 5 अफसर सस्पेंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर चुनाव आयोग ने पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में संदीप गराई (एडिशनल एसपी, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, डायमंड हार्बर थाना), अजय बाग (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, फलता थाना) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर-इन-चार्ज, उस्ती थाना) शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

04:04 AM25 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

23 अप्रैल: बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड 93% मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई।

दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था।

बंगाल में दो भाजपा कैंडिडेट पर हमला हुआ। एक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। नादौ में हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। वे नौदा के बाद जहां-जहां भी गए, वहां झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं। पूरी खबर पढ़ें…

पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग

17 111 1776970031

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments