Homeउत्तराखंडरियान पराग आउट, यशस्वी जायसवाल इन? RR के नए मालिक के आते...

रियान पराग आउट, यशस्वी जायसवाल इन? RR के नए मालिक के आते ही बदल गया कप्तान? सामने आई असली सच्चाई


Cricket

oi-Naveen Sharma

Fact Check: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नेतृत्व को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हाल ही में काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा राजस्थान रॉयल्स को करीब 15,300 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि नया मैनेजमेंट टीम की कमान में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

वायरल हो रही पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि रियान पराग को कप्तानी से हटा दिया गया है और अब भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम के नए कप्तान होंगे। इन दावों ने फैंस के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है, विशेषकर इसलिए क्योंकि संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद रियान पराग को ही आधिकारिक तौर पर कप्तान नियुक्त किया गया था।

fact check

सामने आ गई पूरी सच्चाई

हालांकि, इन वायरल दावों की पड़ताल करने पर सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आती है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तानी में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इन अफवाहों पर तब पूरी तरह विराम लग गया जब रियान पराग बुधवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित आईपीएल कप्तानों की आधिकारिक बैठक और ट्रॉफी फोटोशूट का हिस्सा बने।

जायसवाल फ़िलहाल कप्तानी की दौड़ से बाहर

अन्य सभी नौ टीमों के कप्तानों के साथ रियान पराग की मौजूदगी इस बात की पुष्टि करती है कि वे ही आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करेंगे। यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में वे टीम के लीडरशिप ग्रुप या उप-कप्तानी की दौड़ में भी आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं हैं।

पूरी चर्चा महज अफवाह

टीम के इतिहास पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स ने पिछले कुछ वर्षों में अपने घरेलू खिलाड़ियों पर काफी निवेश किया है। यशस्वी जायसवाल जहां 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के साथ टीम का हिस्सा हैं, वहीं रियान पराग को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। कप्तानी की यह पूरी चर्चा महज एक सोशल मीडिया अफवाह साबित हुई है, जिसका कोई ठोस आधार नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments