Homeट्रैवललक्षद्वीप का छुपा खजाना अगाती द्वीप, बीच लवर्स के लिए है बेस्ट...

लक्षद्वीप का छुपा खजाना अगाती द्वीप, बीच लवर्स के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन


Last Updated:

Best Place To Visit In Lakshadweep: लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी दूर अरब सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है. लंबे समय तक ये जगह लोगों के लिए एक दूर और सपनों सा माना जाता था. साफ नीला समुद्र, सफेद रेतीले बीच, रंग-बिरंगी कोरल रीफ और शांत वातावरण इसे बेहद खास बनाते हैं. इसकी असली खूबसूरती अगाती द्वीप में नजर आती है. यहां पहुंचने के खर्चे से लेकर बेस्ट टाइम के बारे में चलिए इस लेख में जानते हैं.

लक्षद्वीप पहुंचना पहले मुश्किल और महंगा माना जाता था, इसलिए बहुत कम लोग यहां घूमने जाते थे. लेकिन अब सोशल मीडिया, बेहतर यात्रा सुविधाओं और सरकारी पर्यटन योजनाओं की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आज यह मालदीव जैसे विदेशी बीच डेस्टिनेशन का शानदार भारतीय विकल्प बन चुका है.

image 2026 05 a242b9bb3226bbcf025dc53aac18341a

अगात्ती द्वीप लक्षद्वीप का सबसे सुंदर और लोकप्रिय द्वीप माना जाता है. यहां दूर-दूर तक फैला नीला समुद्र और शांत माहौल लोगों को बहुत पसंद आता है. यह द्वीप लगभग 8 किलोमीटर लंबा है और यहां करीब 8000 लोग रहते हैं. सबसे खास बात यह है कि लक्षद्वीप का एकमात्र एयरपोर्ट भी यहीं स्थित है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अगत्ती एक बेहतरीन जगह है.

Generated image

लक्षद्वीप में घूमने का असली मजा वॉटर स्पोर्ट्स में है. यहां के साफ पानी और रंगीन कोरल रीफ स्कूबा डाइविंग के लिए बेहद मशहूर हैं. पर्यटक यहां स्नॉर्कलिंग, ग्लास बॉटम बोट राइड, कयाकिंग, सेलिंग और वाटर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं. अगर आपको पानी से डर लगता है, तो ग्लास बॉटम बोट राइड के जरिए समुद्र के अंदर की खूबसूरती देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

अगर आपको लाइटहाउस पसंद हैं, तो अगात्ती लाइटहाउस जरूर जाएं. यहां से पूरे द्वीप और समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है. इसके अलावा आप पास के द्वीपों जैसे बंगाराम, कदमत, मिनिकॉय और कलपेनी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Generated image

यहां के ज्यादातर लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं, इसलिए यहां ताजा सीफूड आसानी से मिलता है. फिश करी, प्रॉन्स, लॉब्स्टर, टूना और मैकेरल जैसी डिशेज यहां काफी फेमस हैं. रहने के लिए यहां छोटे गेस्टहाउस और बेसिक रिसॉर्ट्स उपलब्ध हैं. यहां लग्जरी सुविधाएं कम हैं, लेकिन नेचुरल ब्यूटी इसकी कमी पूरी कर देती है.

Generated image

कैसे पहुंचें और खर्च- अगात्ती लाइटहाउस तक कोच्चि, बेंगलुरु और कोझिकोड से फ्लाइट मिलती हैं. यात्रा का खर्च मौसम के अनुसार बदलता है. कोच्चि से फ्लाइट का किराया लगभग 8,000 से 20,000 रुपये तक हो सकता है. बजट ट्रिप करीब 25,000 से 40,000 रुपये में हो सकती है, जबकि प्रीमियम रिसॉर्ट्स का खर्च इससे काफी ज्यादा होता है. यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments