Homeट्रैवललास्ट लैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर है ये जगह,जानें घूमने...

लास्ट लैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर है ये जगह,जानें घूमने में कितना होगा खर्च


Last Updated:

Last Land Of India : अगर आप भारत के सबसे आखिरी छोर पर जाने का रोमांच महसूस करना चाहते हैं, तो धनुषकोडी की यात्रा जरूर करें. समुद्र के बीच से गुज़रती सड़कें, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता इसे देश की सबसे अनोखी पर्यटन जगहों में से एक बनाती हैं. आइए जानते हैं यहां घूमने का खर्च कितना आएगा…

Zoom

Last Land Of India : अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां प्रकृति, इतिहास और रोमांच का अनोखा संगम हो, तो धनुषकोडी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित धनुषकोडी को अक्सर “लास्ट लैंड ऑफ इंडिया” कहा जाता है. यह श्रीलंका के बहुत करीब है और यहां से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के मिलन का शानदार नज़ारा दिखता है. शांत समुद्र, सुनसान सड़कें और ऐतिहासिक खंडहर इस जगह को सचमुच खास बनाते हैं. आइए जानते हैं यहां घूमने का खर्च कितना आएगा…

क्यों है धनुषकोडी खास?
धनुषकोडी कभी एक चहल-पहल वाला शहर हुआ करता था, लेकिन 1964 के ज़बरदस्त चक्रवात ने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. आज यहां मौजूद कई पुराने चर्च, रेलवे स्टेशन और इमारतें उस त्रासदी की कहानी बयां करती हैं. माना जाता है कि रामायण के अनुसार, यही वह जगह है जहां से भगवान श्री राम ने लंका पहुंचने के लिए राम सेतु का निर्माण शुरू किया था. यही वजह है कि यह जगह धार्मिक और ऐतिहासिक, दोनों ही नज़रिए से अहम मानी जाती है.

कैसे पहुंचें?
धनुषकोडी पहुंचना बहुत आसान है. सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट मदुरै में है, जो लगभग 190 किलोमीटर दूर है, जबकि रामेश्वरम रेलवे स्टेशन इस इलाके को देश के कई बड़े शहरों से जोड़ता है. इसके अलावा, रामेश्वरम से धनुषकोडी की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 20 किलोमीटर है यहां टैक्सी, ऑटो-रिक्शा या लोकल बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

घूमने का खर्च कितना आएगा?
अगर आप 2-3 दिन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्च इस प्रकार है: आने-जाने का किराया ₹3,000–₹8,000 (आपके शहर और यात्रा के साधन पर निर्भर करता है). होटल का किराया ₹1,200–₹3,000 प्रति रात, स्थानीय यात्रा का खर्च ₹500–₹2,000, और खाने-पीने का खर्च ₹500–₹1,000 प्रतिदिन. कुल मिलाकर, धनुषकोडी की यात्रा प्रति व्यक्ति ₹7,000 से ₹15,000 के बजट में आराम से की जा सकती है.

घूमने का सबसे अच्छा समय
धनुषकोडी घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और समुद्र का नज़ारा भी बहुत खूबसूरत दिखता है. मानसून के दौरान यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

About the Author

authorimg

Rajvant Prajapati

राजवंत डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT), नोएडा से की है. वर्तमान में वह News18 Hindi…

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments