Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना में थाने के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, VIDEO: पुलिस...

लुधियाना में थाने के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, VIDEO: पुलिस के सामने हाथापाई; महिला बोली- मैंने किडनी दी, ये कहता है तू धंधा करती – Ludhiana News




लुधियाना के सलेम टाबरी थाने के बाहर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आपसी विवाद का समाधान कराने पहुंचे पति-पत्नी और उनके परिजन आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे को देखकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे से लड़ते रहे। काफी हंगामे के बाद मामला शांत कराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला ने कहा कि मेरे कपड़े फाड़कर मुझे घर से निकाल दिया है। चप्पलें भी नहीं पहनने देते। हम लुधियाना के रहने वाले हैं। सिरसा मेरा ससुराल है। मैंने किडनी दी है और ये मेरे मायके आकर कहता है कि तू धंधा (गलत काम) करती है। कहता है पांच-पांच हजार के लिए धंधा करती है। महिला और उसे बहन ने ये बातें बताईं महिला के पति ने ये बातें बताईं…. पुलिस बोली- बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस जानकारी के अनुसार, प्रकाश कौर पिछले दो महीने से अपने पति रमेश से नाराज होकर सिरसा छोड़ लुधियाना स्थित मायके में रह रही थी। परिवार में एक शादीशुदा बेटा है, जबकि एक बेटी मॉरीशस में पढ़ाई कर रही है और दूसरी बेटी लुधियाना में पढ़ रही है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि समझौते के लिए हुई बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने से बाहर सड़क तक पहुंच गया और वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति द्वारा पत्नी पर किए जा रहे शक को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसी कारण घर में लगातार तनाव बना हुआ था, जिसके चलते महिला मायके आकर रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल करवा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments