Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा: पिता...

लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा: पिता बोले- मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, अंतिम संस्कार से इनकार – Ludhiana News


लुधियाना में युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हत्या के बाद मातम मनाते घरवाले। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।

पंजाब के लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया।

.

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे हरजिंदर सिंह (25) 3 महीने पहले अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था। तब दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपियों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह उनके बेटे को रास्ते में घेरकर 5 गोलियों से छलनी कर दिया।

पिता जवाहर सिंह ने अगे कहा कि हरजिंदर उनका इकलौता बेटा था और उसके बहुत दोस्त थे। इस बीच सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

बता दें कि हरजिंदर की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है।

हरजिंदर सिंह के को भगाने के लिए एक आरोपी उनकी ओर आता है, वह सरेआम फायरिंग करता है, इसके बाद वापस हरजिंदर सिंह की कार के पास चला जाता है, वहां पर भी गोलियां चलाता है।

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया…

  • दोस्त का राजीनामा करवाया, बहस पर रंजिश निकालीः हत्याकांड की वजह करीब 3 महीने पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मृतक के दोस्त का सुभाष नगर में विवाद हुआ था, जिसमें केस दर्ज हुआ था। हरजिंदर ने दूसरे पक्ष से राजीनामा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान बहस के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
  • किप्स मार्केट से लौटते समय घेरा, 5 गोलियां मारींः परिजनों के अनुसार, वारदात के दिन हरजिंदर दोस्तों के साथ किप्स मार्केट में खाना खाने गया था। बाद में दोस्त की एक्टिवा लेने निकला। आरोप है कि टिब्बा थाने के पास प्राचीन गौशाला भाग-2 के सामने गली में हमलावरों ने उसे घेर लिया। पहले मारपीट की और फिर 5 गोलियां मार दीं।
  • पिता को फोन आया- बच्चे को गोली लगी हैः पिता जवाहर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद रात में मुझे फोन कर कहा गया कि बेटे को गोली लगी है और तुरंत CMC अस्पताल पहुंचें। मैं बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी।
  • परिवार बोला- धमकियों की पुलिस को जानकारी थीः परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में पुलिस को पहले से जानकारी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि हत्या में शामिल आरोपियों पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकारः फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिवार ने कहा कि जब तक गोली चलाने वालों के साथ साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करवाएंगे।
हरजिंदर की मौत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

हरजिंदर की मौत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहती

मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे

टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

————————

यही भी पढ़ें- लुधियाना में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:दोस्त के घर जाते वक्त घेरा, पहले मारपीट की, फिर फायरिंग; परिवार का इकलौता बेटा था

gifs25 2 1786168210

लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments