Homeअपराधलुधियाना में बर्थडे पार्टी बनी मौत की महफिल, मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले...

लुधियाना में बर्थडे पार्टी बनी मौत की महफिल, मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की गोली मारकर हत्या


Last Updated:

पंजाब के लुधियाना से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पक्खोवाल रोड पर एक बर्थडे पार्टी के दौरान पंडित छोले-कुलचे वाले के 34 वर्षीय बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बुधवार की रात पार्टी में केक काटने के दौरान किसी बात पर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपियों ने राहुल की छाती और पीठ में दो गोलियां उतार दीं. डीएमसी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Top Deals Inside

Ludhiana Murder: बर्थडे पार्टी में छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्याZoom

मामूली सी कहासुनी में 34 साल के राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई.

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शुरू हुई कहासुनी का अंत एक युवक की मौत के साथ हुआ. मशहूर ‘पंडित छोले-कुलचे वाले’ के 34 वर्षीय बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि पार्टी में मौजूद कुछ युवकों से राहुल की कहासुनी हो गई थी. इसी कहासुनी के दौरान राहुल पर पिस्टल से दो गोलियां दागी गईं. एक गोली उसकी छाती और दूसरी पीठ में लगी. गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात राहुल शर्मा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पक्खोवाल रोड स्थित तलवार कॉलोनी में अपने दोस्त अखिल जोशी के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था. पार्टी में करीब 8 से 10 युवक मौजूद थे. सभी केक काटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान राहुल और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. शुरुआत में कहासुनी के तौर पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ता चला गया. आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने पिस्टल निकाल ली और राहुल पर फायरिंग कर दी. राहुल को दो गोलियां लगीं. गोलियां चलते ही पार्टी में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले परिवार को मिली गोली लगने की खबर
फायरिंग में गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल ले जाया गया. परिवार को उसके दोस्तों ने फोन कर गोली लगने की सूचना दी. परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी. राहुल की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. राहुल की शादी महज तीन साल पहले हुई थी. उसकी हत्या से परिवार की खुशियां उजड़ गईं.

पुलिस जांच में जुटी, स्कॉर्पियो बरामद
वारदात की जानकारी मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पुलिस पार्टी में मौजूद युवकों से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ विवाद की असली वजह और फायरिंग करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहासुनी किस बात पर शुरू हुई और विवाद के दौरान पिस्टल किसने निकाली.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments