Homeटेक्नोलॉजीवांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है: लेह...

वांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है: लेह हिंसा को लेकर कहा- गृहमंत्री इस्तीफा दें, हिंसा की जिम्मेदारी लें


लेह4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार को आशंका जताई कि सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें किसी एनकाउंटर में मारा जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले साल लेह में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, वांगचुक ने यह बात लेह हिंसा की पहली बरसी पर हुए इवेंट में कहीं। दरअसल, पिछले साल सितंबर में लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे।

वांगचुक ने न्यायिक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की। रिपोर्ट जारी नहीं होने पर स्वतंत्र ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ बनाकर पुलिस फायरिंग की जांच कराने की चेतावनी दी।

quote image 16 1790267893003

वांगचुक बोले- जान से मारने की धमकी मिली

वांगचुक ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि देश को जगाने में मदद मिले तो वह किसी भी नतीजे का सामना करने को तैयार हैं। वांगचुक ने पिछले साल के आंदोलन के दौरान हुई मौतों के लिए गृह मंत्री को राजनीतिक रूप से जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “आज लद्दाख से मैं कहता हूं कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। लद्दाख में जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी उन्हें लेनी होगी।”

वांगचुक ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने स्थानीय युवाओं पर AK-47 समेत स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। बाद में इन्हीं युवाओं को ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया गया।

राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया

वांगचुक ने जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने लद्दाख के हालात पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

वांगचुक ने कहा, “राहुल गांधी खड़े हुए और पूछा कि छात्रों पर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। मैं इसका समर्थन करता हूं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अगर उन्होंने पहले अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी, तो लद्दाख में हुई घटना पर क्या? यहां AK-47 का इस्तेमाल हुआ और लोग मारे गए। गोलियां उनके सिर और सीने में लगीं।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की मौत ऑटोमैटिक वैपन से की गई फायरिंग में हुई।

24 सिंतबर 2025 को हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने CRPF की गाड़ी में आग लगा दी और लेह में बीजेपी का ऑफिस फूंक दिया था।

24 सिंतबर 2025 को हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने CRPF की गाड़ी में आग लगा दी और लेह में बीजेपी का ऑफिस फूंक दिया था।

लद्दाख की मांगों से जोड़ी हिंसा

वांगचुक ने हिंसा को लद्दाख की लंबे समय से चली आ रही मांगों से जोड़ा। इनमें संवैधानिक सुरक्षा की मांग भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों से किए गए आश्वासन बाद में पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि लद्दाख को न्याय दिलाना सिर्फ केंद्रशासित प्रदेश के लोगों की जिम्मेदारी नहीं है। वांगचुक ने कहा कि यह पूरे देश की जिम्मेदारी है।

लेह और कारगिल में बंद रहा बाजार

बुधवार को पिछले साल 24 सितंबर की हिंसा की बरसी पर लेह और लद्दाख के दूसरे हिस्सों में बंद रखा गया। लेह और कारगिल में दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर आवाजाही कम रही और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। लद्दाख में कुछ लोगों ने इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया।

वांगचुक ने आरोप लगाया कि भारी सुरक्षा व्यवस्था और पाबंदियों के कारण गुरुवार के स्मरण कार्यक्रम में कम लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। गांवों और रास्तों पर सशस्त्र जवान तैनात हैं।

हालांकि, वांगचुक ने कहा कि कम लोगों की मौजूदगी को आंदोलन की हार नहीं समझना चाहिए।

लद्दाख पुलिस बोली- हमने किसी को नहीं रोका

लद्दाख पुलिस ने वांगचुक और स्थानीय लोगों के आरोपों को “झूठा, बेबुनियाद और भ्रामक” बताया। पुलिस ने कहा कि 2025 की हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में जाने से किसी को नहीं रोका गया।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा तैनाती सामान्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा थी। पुलिस ने कहा कि लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन (LBA) को लेह के NDS ग्राउंड में सार्वजनिक सभा की अनुमति दी गई थी। इस मैदान की क्षमता 10,000 लोगों की है।

पुलिस ने बयान में कहा कि कार्यक्रम में 800 से कम लोग पहुंचे। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को आयोजन स्थल तक जाने या कार्यक्रम में शामिल होने से नहीं रोका।

पुलिस के मुताबिक, शहर में लगाए गए बैरिकेड केवल यातायात और भीड़ संभालने के लिए थे। आयोजकों ने पहले बड़ी संख्या में लोगों के आने की जानकारी दी थी, इसलिए ये इंतजाम किए गए थे।

quote image 17 1790268179659

वांगचुक बोले- लोकतंत्र के लिए भारत चुना

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख ने भारत के साथ रहना इसलिए चुना, क्योंकि उसे लोकतंत्र और सम्मान के साथ जीने के अधिकार पर भरोसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि लद्दाख के हालात ने डर का माहौल बना दिया है। उनके मुताबिक, यह उस लोकतांत्रिक सोच के खिलाफ है, जिसके कारण लोगों ने भारत को चुना था।

वांगचुक ने कहा कि 2014 से 2019 तक देश में हालात अच्छे थे, जब बीजेपी सत्ता में आई थी। वांगचुक ने कहा, “एक तरफ लद्दाख के पास चीन था और दूसरी तरफ भारत। हमने भारत को इसलिए चुना, क्योंकि हमें भरोसा था कि यहां लोकतंत्र है और हम सिर ऊंचा करके जी सकेंगे।”

—————-

वांगचुक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

वांगचुक ने CJP के विदेशी कनेक्शन के आरोप खारिज किए: बोले- 94% फॉलोअर्स भारत से; जांच के लिए तैयार, विदेशी फंडिंग नहीं ली

dbgifmagic 25 1786678212932 1788420361951 1790281958674

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े विदेशी कनेक्शन के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अमेरिका में बड़ी संख्या में समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी।

इसके बाद उन्होंने CJP के सोशल मीडिया फॉलोअर्स के डेटा का विश्लेषण किया। उनके मुताबिक, करीब 94% फॉलोअर्स भारत से थे, जबकि सिर्फ 6% दूसरे देशों से थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments