Homeटेक्नोलॉजीवांगचुक 17 दिन से अनशन पर, 8.5kg वजन घटा: कॉकरोच जनता...

वांगचुक 17 दिन से अनशन पर, 8.5kg वजन घटा: कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बेपरवाह; उद्धव-महुआ और अखिलेश की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील


नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनम वांगचुक पेपर लीक के विरोध में 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मंगलवार को 17वां दिन है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वजन 8.5kg कम हो गया है। अनशन शुरू होने पर वजन 67 किग्रा था।

वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, राइटर अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि सरकार को वांगचुक की कोई चिंता नहीं है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक की जान को खतरा है। सरकार को मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी सोमवार को सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची थीं।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी सोमवार को सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची थीं।

सोनम के अनशन पर नेताओं-फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रिया

  • सपा चीफ अखिलेश यादव- जिस भाजपा सरकार को वह अपने आमरण अनशन से जगाने की कोशिश कर रहे हैं, वह सिद्धांतहीन और भ्रष्ट व्यवस्था बन चुकी है। इतनी निर्मम सरकार के लिए किसी का भी बलिदान मायने नहीं रखता।
  • पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल- मैं 16 जुलाई शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाकर सोनम वांगचुक और CJP के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करूंगा और अपना समर्थन दूंगा।
  • TMC नेता महुआ मोइत्रा- आपके उपवास ने युवाओं को एकजुट कर दिया है। सरकार को आपके या करोड़ों युवाओं के जीवन की परवाह नहीं है। आपका जीवन हमारे लिए मायने रखता है। अनशन बंद करें और लड़ाई जारी रखें।
  • CJP फाउंडर अभिजीत दीपके- उनकी मसल्स कमजोर होने लगी हैं। सब की तरह मैंने भी उनसे अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा- ‘मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही है।’
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोनम की फोटो शेयर की।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोनम की फोटो शेयर की।

  • पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे- हम, शिवसेना की ओर से सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को सपोर्ट देते हैं। दीपके से फोन पर बात कर सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
  • ओमी वैद्य- मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।
  • जीनत अमान- मैं भारत सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील करती हूं। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए, जो चुपचाप बैठकर अपने सबसे अच्छे दिमागों में से एक को बलिदान होते देखता रहे।

सोनम वांगचुक 170 दिन जोधपुर जेल में रहे

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उनके अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

2 11773475610 1782832772

CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था

15 मई को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसी टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत हुई।

अगले दिन 16 मई को अमेरिका में रहने वाले अभिजीत दीपके ने CJP बनाई। 22 मई को उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से ज्यादा समर्थन मिलने का दावा किया गया।

46143558 73fe 49dd 9ba5 b2b1439784351781188599 117 1784017789

CJP का 8 शहरों में प्रदर्शन

cjp1782023292 1784017769
2 1784027491
2 1 1784028339

————————————

ये खबरें भी पढ़ें…

3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले- नहीं चाहता फुंसुख मर जाएं, जीनत बोलीं- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

phunshukh 1784019053574

सोनम वांगचुक की हड़ताल को लेकर बॉलीवुड के लोग उनके समर्थन में आए हैं। ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य और एक्ट्रेस जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े, जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी

comp 23 a 1783596779

नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments