विशाखापट्टनम की HPCL ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। धमाके के बाद ऊंची लपटें उठती दिखीं। घने धुएं ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। घटना से जुड़ी और जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिफाइनरी की Unit-3 / क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट में धमाका हुआ। DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि 5 फायर टेंडर पहले पहुंचे, फिर और मंगाए गए।आग से पूरा इलाका काले धुएं से भर गया, आसपास की मलकापुरम, गाजुवाका इलाके में दहशत फैल गई। इस रिफाइनरी में पहले भी 2013 में कूलिंग टावर में धमाके से 2 की मौत और 37 घायल हुए थे। साल 1957 में शुरू हुई थी रिफाइनरी विशाखापट्टनम में स्थित यह प्रमुख ऑयल रिफाइनरी (HPCL विशाख रिफाइनरी) साल 1957 में शुरू की गई थी। यह भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम करती है। भारत में रिफाइनरी से जुड़ी हालिया घटनाएं 30 सितंबर 2026: MRPL, मंगलुरु: एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल। 20 अप्रैल 2026: HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग। 23 अगस्त 2025: BPCL, कोच्चि: वाल्व में विस्फोट और आग।
Source link
विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाका: ऊंची लपटें दूर तक दिखीं, अलार्म बजते ही रिहायशी इलाका खाली कराया गया
RELATED ARTICLES