Homeअपराधविशेष कागज और केमिकल से 45 करोड़ बनाने का झांसा, बालोद के...

विशेष कागज और केमिकल से 45 करोड़ बनाने का झांसा, बालोद के कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

रायपुर पुलिस ने अमेरिकी केमिकल से विशेष कागज को 45 करोड़ रुपये के असली नोटों में बदलने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Zoom

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने अमेरिकी केमिकल से विशेष कागज को 45 करोड़ रुपए को असली नोटों में बदलने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये ठग लिए. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

आरोपियों ने कारोबारी को विश्वास दिलाया कि उनके पास एक ऐसा अमेरिकी केमिकल है, जिसकी मदद से कागज को असली नोटों में बदला जा सकता है. कारोबारी को भारी मुनाफे का लालच दिया गया. इसके नाम पर उसे चेन्नई, मुंबई और नागपुर बुलाकर किश्तों में पैसे लिए. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शोभावती (25) और दामिनी पामोवेल (24) के रूप में हुई है.

दोनों ठगों के लिए काम करती थी. एक लड़की फैशन डिजाइनर है और दूसरी ब्यूटिशियन है लेकिन दोनों किया प्रभावित करने में माहिर हैं. ठगों को जिन लोगों को ठगना होता है तो पहले इन दोनों से मिलाया जाता है और दोनों अपनी बातों में फंसाकर उनका भरोसा जीत लेती थी. जिसके लिए ये दोनों काम करती हैं वे गिरोह अब तक 20 करोड़ की ठगी कर चुका है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों लंबे समय से इस गिरोह के संपर्क में थीं और कथित तौर पर ठगी की रकम के लेन-देन में उनकी भूमिका थी.

फिलहाल ये मामला धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का है. हालांकि, जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या गिरोह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है और इसमें अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments