Homeटेक्नोलॉजीवीडी सतीशन केरलम CM बने: 6 पार्टियों से 21 मंत्री बनेंगे,...

वीडी सतीशन केरलम CM बने: 6 पार्टियों से 21 मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका भी मौजूद


  • Hindi News
  • National
  • Kerala CM Shapath Grahan LIVE | VD Satheesan Oath Video Update; Rahul Gandhi Congress Cabinet Minister List

तिरुवनंतपुरम3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीडी सतीशन केरलम के 13वें CM बन गए हैं। वे लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्री भी पद की शपथ ले रहे हैं। सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ लेगी।

सतीशन से पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई।

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आए।

शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें…

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं।

तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री है और ह्यूमिडिटी (उमस) 77% है।

तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री है और ह्यूमिडिटी (उमस) 77% है।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

राहुल के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

राहुल के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

vd satishan update 1779075622

केरलम में वीडी सतीशन की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सबसे पहले वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

6 बार से विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मलयालम में शपथ ली।

शपथ के बाद वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल अर्लेकर पहुंचे, इसके बाद वंदेमातरम और राष्ट्रगान हुआ

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरलम भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे हैं।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीके शिवकुमार बोले- हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कहा कि मैं केरलम की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने एक शानदार जनादेश दिया है। हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा। हमने जो भी वादे किए हैं, हम उन्हें पूरा करने जा रहे हैं।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए केरलम पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

नेता विपक्ष राहुल गांधी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल पहुंचे। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी आएंगे।

04:07 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रेवंत रेड्डी बोले- हमने भाजपा को केरलम और तमिलनाडु में आने से रोका

03:59 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक एन शमसुद्दीन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

विधायक एन शमसुद्दीन ने शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि आज मैं एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूं। मैं पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हूं। छात्र जीवन के दौरान, मैंने एक छात्र संगठन के साथ काम किया और बाद में एक युवा संगठन के साथ। पिछले 15 वर्षों से, मैं विधानसभा का सदस्य रहा हूं।

03:45 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

03:38 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केसी वेणुगोपाल कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दूसरे राज्यों से आए कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

03:27 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रमेश चेन्नीथला बोले- नई सरकार में गृह मंत्री बनूंगा

तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि आज केरलम के लोगों के लिए एक शुभ दिन है क्योंकि 10 साल बाद यूडीएफ (UDF) सत्ता में आ रहा है। केरलम की जनता को एक अच्छा शासन देना हमारा परम कर्तव्य है। मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने जा रहा हूं।

03:22 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रमेश चेन्नीथला अपने आवास के बाहर समर्थकों से मिले

कांग्रेसी विधायक रमेश चेन्नीथला शपथ ग्रहण से पहले अपने आवास के बाहर आए समर्थकों से मिले। चेन्नीथला भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

03:17 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- हम जलसा मनाने जा रहे हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- आज केरलम में शपथ ग्रहण समारोह है। वी.डी. सतीशन शपथ ग्रहण कर रहे हैं और उनके साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। आज हम बहुत बड़ा जलसा मनाने जा रहे हैं।

03:08 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वीडी सतीशन राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट के लिए निकले

वी. डी. सतीशन अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

02:58 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम में नतीजों से शपथ की टाइमलाइन

ce7kzh1779022621 1779072922

02:53 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल चाहते थे वेणुगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे, 10 दिन सस्पेंस रहा

4 मई को रिजल्ट आया। राज्य में UDF की सरकार बनी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके बाद सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हुई। सीएम फेस के लिए तीन नाम वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला थे।

राहुल गांधी की पहली पसंद वेणुगोपाल थे। कुछ लोग चेन्निथला के पक्ष में भी थे, लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां सतीशन के नाम पर अड़ी थीं। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे।

कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन को सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था।

इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया। इसके बाद 14 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

02:49 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं

5ntdhf1779022514 1779072548

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments