Last Updated:
ग्वालियर में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद का केंद्र बन गया, जब रसूख दिखाने की कोशिश एक रिश्तेदार को भारी पड़ गई. मुंबई से आया रिश्तेदार हथियारबंद गनमैन और बाउंसरों के साथ समारोह में पहुंचा, जिससे माहौल असहज हो गया. डॉक्टर दूल्हे ने इस दिखावे का विरोध किया तो मामला और बढ़ गया.
साजिद शेख और पुलिसकर्मी की फोटो
ग्वालियर. ग्वालियर में एक शादी समारोह में रसूख दिखाने की कोशिश रिश्तेदार को भारी पड़ गई. मुंबई से आए रिश्तेदार ने हथियारों और बाउंसरों के साथ दबाव बनाने की कोशिश की. जिसे डॉक्टर दूल्हे ने रोक दिया. इस पर नाराज रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने के साथ-साथ फोन पर गोली मारने की धमकी दे डाली. वहीं पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दअरसल, माधौगंज थाना क्षेत्र के निवासी 25 साल के डॉक्टर जीशान खान की शादी 24 अप्रैल को हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में थी. समारोह में मुंबई में प्रॉपर्टी का काम करने वाला उनका रिश्तेदार साजिद शेख आलमपुर निवासी गनमैन और बाउंसरों की फौज लेकर पहुंचा. शादी में इस तरह का सिक्योरिटी शो देख मेहमान असहज होने लगे.
खुलेआम जान से मारने की दी धमकी
डॉ. जीशान ने साजिद से गनमैन और बाउंसरों को बाहर भेजने को कहा. आरोप है कि साजिद ने इसे अपनी बेइज्जती मान लिया और आवेश में आकर शादी छोड़कर चला गया. विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. साजिद मुंबई लौटकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया. 27 अप्रैल की रात परिजनों ने साजिद का एक वीडियो देखा. जिसमें वह डॉक्टर परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहा था. जब परिवार ने फोन कर उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने खुलेआम गोली मारने की धमकी दे डाली.
साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डॉ. जीशान ने पुलिस को बताया कि साजिद ने जान से मारने की धमकी दी और परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई. पुलिस ने साजिद के खिलाफ IPC की धारा 506, 294 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में हथियार लेकर आना कानूनी प्रतिबंध है. अगर कोई व्यक्ति रसूख के नाम पर कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की तलाश जारी है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



