Homeअपराधसतना में बदमाशों के हौसले बुलंद, खुलेआम प्रतिष्ठानों में घुसकर की मारपीट,...

सतना में बदमाशों के हौसले बुलंद, खुलेआम प्रतिष्ठानों में घुसकर की मारपीट, लूट और तोड़फोड़


Last Updated:

सतना शहर में रविवार रात आशीर्वाद ढाबे में दर्जनभर से अधिक हथियारबंद युवकों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया. आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए कुर्सी-टेबल क्षतिग्रस्त कर दिए और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की दबंगई साफ नजर आ रही है.

Zoom

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुसकर मारपीट और लूट

सतना. सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आ रहे हैं कि अब खुलेआम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुसकर मारपीट, लूट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आने लगी है. रविवार रात आशीर्वाद ढाबे में दर्जनभर से अधिक युवकों ने हथियारों से लैस होकर जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने ढाबे में कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवकों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है.

बताया गया कि आशीर्वाद ढाबे के संचालक विकल्प सिंह है, जो वर्तमान में लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं. फरियादी पुष्पराज दहिया ने पुलिस को बताया कि 28 जून की रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की. रुपये देने से मना करने पर उनके अन्य साथी रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जन भर युवकों ने हमला कर दिया.

आज तो बच गए, अगली बार जान से खत्म कर देंगे
फरियादी के अनुसार बदमाशों ने मुक्के, लाठी और डंडों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया. हमलावरों ने ढाबे में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया. आरोप है कि जाते-जाते बदमाश ढाबे में रखा टेक्नो कंपनी का मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद भी ले गए.

पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी धमकी देकर गए कि ‘आज तो बच गए, अगली बार जान से खत्म कर देंगे.’ घटना के बाद घायल कर्मचारी ने ढाबा संचालक विकल्प सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद दोनों सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी.

इन धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments