Homeअपराधसनकी आशिक ने 10वीं की छात्रा को दिया लव प्रपोजल, ठुकारने पर...

सनकी आशिक ने 10वीं की छात्रा को दिया लव प्रपोजल, ठुकारने पर चेनसॉ किया हमला, बचाने की कोशिश में सहेली भी जख्‍मी


होमताजा खबरक्राइम

लव प्रपोजल ठुकारने पर 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से हमला, सहेली की भी हालत नाजुक

Last Updated:

लव प्रपोजल ठुकाने पर एक सनकी आशिक ने 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा के साथ उसकी सहेली भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुई है. अस्‍पताल में भर्ती दोनों पीडि़ताओं की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, फरार होने की फिराक से को धर्मावरम रेलवे स्टेशन पहुंचे आरोपी को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है. सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोपी को सख्‍त से सख्‍त सजा दिलाने की बात ही है.

Zoom

लव प्रपोजल रिजेक्‍ट होने पर एक सनकी आशिक ने 10वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. (एआई इमेज)

Crime News: लव प्रपोजल ठुकराना एक सनकी आशिक को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की जिंदगी खत्‍म करने का फैसला ले लिया. इस सनक को अंजाम देने के लिए आरोपी छात्रा के क्‍लास रूप में दाखिल हुआ और उस पर चेनसॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई. वहीं, इस वारदात में छात्रा को बचाने की कोशिश कर रही उसकी एक सहेली भी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई है. वरदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की पहचान हेमंत के तौर पर की है.

यह वारदात आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडु मंडल मुख्यालय की है. अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमंत चेनसॉ लेकर स्कूल के क्लासरूम में घुसा. उस वक्त वहां छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने छात्रा पर हमला कर दिया. उसने छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर कई वार किए. अचानक हुए इस हमले से क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई. छात्रा को बचाने के लिए एक अन्य छात्रा बीच में आई, लेकिन वह भी हमले में घायल हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से जख्‍मी छात्रा क्लासरूम में खून से लथपथ पड़ी थी.

शिक्षकों और मौके पर मौजूद छात्रों ने तुरंत इस वारदात की जानकारी पुलिस को सूचना. साथ ही, बिना कोई समय गंवाए जख्‍मी छात्राओं को समीपवर्ती हॉस्पिटल में पहुंचा. हॉस्पिटल में दोनों छात्राओं की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है.

पीड़िता के दूर का रिश्‍तेदार भी है आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी हेमंत नागुलुरु का रहने वाला है और पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है. वह काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था. कुछ समय पहले ही आरोपी ने छात्रा के सामने अपने प्रेम का प्रपोजल रखा था. छात्रा ने इस लव प्रपोजल को ठुकराते हुए उसे दूर रहने की चेतावनी दी थी. इसके अलावा, पीड़िता ने आरोपी की हरकतों के बारे में अपने माता-पिता को बताने की बात भी कही थी. बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदला लेने की ठान ली थी. पुलिस ने आरोपी को धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और मेडिकल टीम से संपर्क कर छात्रा की हालत की जानकारी ली. साथ ही उसे बेहतर से बेहतर इमरजेंसी इलाज देने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने पुलिस को जल्‍द से जल्‍द जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि स्कूल के भीतर छात्राओं को निशाना बनाने वाले हमलावरों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है. उन्होंने लिखा कि वह छात्रा के स्वास्थ्य पर खुद नजर रखेंगे. साथ ही, यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी-कड़ी सजा दिलाई जा सके.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments