Homeअपराधसफर में प्यार, मंदिर में छुपकर 7 फेरे और एक फोन कॉल......

सफर में प्यार, मंदिर में छुपकर 7 फेरे और एक फोन कॉल… शादी के चंद दिन बाद तनुजा ने खा लिया जहर


Last Updated:

Bengaluru News Today: सफर के दौरान हुए प्यार के बाद धर्मस्थल में शादी करने वाली 31 वर्षीय तनुजा ने पति से मामूली विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी. पति रवींद्र ने परिवार के डर से शादी छुपाकर उसे किराए के मकान में रखा था. जब उसने तुरंत मिलने आने से मना किया तो आहत होकर तनुजा ने नेलमंगला में आत्मघाती कदम उठा लिया. अस्पताल में उसकी मौत हो गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

बेंगलुरु. प्यार, शादी और फिर अपनों से इस रिश्ते को छुपाने की मजबूरी. इन सबके बीच उपजे एक मामूली से विवाद ने एक महिला की हंसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया. बेंगलुरु के पास नेलमंगला इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 31 वर्षीय एक नई नवेली शादीशुदा महिला ने अपने पति से फोन पर हुई एक छोटी सी बहस के बाद कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान गौरीबिदानूर के बीरम्मनहल्ली गांव की रहने वाली तनुजा के रूप में हुई है, जिसने इलाज के दौरान नेलमंगला के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस को शक है कि पति से फोन पर हुई बातचीत से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

सफर की दोस्ती, धर्मस्थल में शादी और फिर जुदाई
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस दुखद कहानी की शुरुआत एक खूबसूरत मोड़ के साथ हुई थी. तनुजा और येलहंका के मायाचंद्रा के रहने वाले रवींद्र की मुलाकात काम पर आने-जाने के दौरान हुई थी. रोजाना के सफर में दोनों पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और हाल ही में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘धर्मस्थल’ में जाकर प्रेम विवाह कर लिया. दोनों बेहद खुश थे लेकिन इस शादी के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई थी जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया.

शादी के बाद रवींद्र ने तनुजा से कहा कि उसका परिवार अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है, इसलिए वह कुछ समय बाद अपने माता-पिता को इस शादी के बारे में जानकारी देगा. तब तक के लिए उसने तनुजा को येलहंका में एक किराए का मकान दिला दिया, जहां तनुजा अपने पति के आधिकारिक तौर पर साथ ले जाने का इंतजार करते हुए अकेले रहने लगी.

एक फोन कॉल और टूट गई उम्मीद
घटना वाले दिन तनुजा ने रवींद्र को फोन किया और उससे तुरंत घर आने के लिए कहा. उस वक्त रवींद्र अपने माता-पिता के घर पर मौजूद था. उसने तनुजा को अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वह तुरंत नहीं आ सकता और अगली सुबह उससे मिलने जरूर आएगा. पति की यह बात सुनकर तनुजा बेहद आहत और निराश हो गई. वह खुद को अकेला महसूस करने लगी और गुस्से व डिप्रेशन में आकर उसने थोड़ी ही देर बाद अपना मोबाइल फोन पूरी तरह से स्विच ऑफ कर दिया.

सुबह 10 बजे आया वो आखिरी मैसेज
अगली सुबह करीब 10 बजे रवींद्र के मोबाइल पर तनुजा का एक मैसेज आया जिसने उसके होश उड़ा दिए. तनुजा ने मैसेज में लिखा था कि उसने जहर खा लिया है और इस वक्त वह नेलमंगला के बसवनहल्ली में है. मैसेज पढ़ते ही रवींद्र बदहवास हालत में बताई गई लोकेशन की तरफ भागा. वहां पहुंचने पर उसे तनुजा गंभीर हालत में मिली. रवींद्र ने बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत नेलमंगला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद तनुजा को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. नेलमंगला टाउन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब उन सभी परिस्थितियों और कारणों की गहनता से जांच कर रही है, जिनकी वजह से महज एक फोन कॉल के बाद बात इतनी बढ़ गई कि तनुजा को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments