Homeट्रैवलसमुद्र किनारे हिन्दुस्तान का सबसे खूबसूरत सड़क, एक बार देख लेंगे तो...

समुद्र किनारे हिन्दुस्तान का सबसे खूबसूरत सड़क, एक बार देख लेंगे तो आज ही…


Last Updated:

India’s Most Beautiful Costal Road: भारत में ऐसी अनगिनत सड़कें हैं जो अपनी सुंदरता और शानदार नज़ारों के लिए मशहूर हैं, हालांकि समुद्र तट के किनारे बनी कुछ सड़कें यात्रियों का दिल सचमुच जीत लेती हैं. ऐसी ही एक सड़क दमन में स्थित ‘देवका बीच रोड’ है, जो भारत की सबसे खूबसूरत तटीय सड़कों में से एक मानी जाती है.

Zoom

India’s Most Beautiful Costal Road: अगर आप समुद्र की लहरों, ठंडी हवाओं और एक खूबसूरत ड्राइव का मज़ा लेना चाहते हैं, तो देवका बीच आपके लिए एक शानदार जगह हो सकती है. दमन में स्थित यह जगह अपनी खूबसूरत तटीय सड़क और शांत माहौल के कारण पर्यटकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है. यहां समुद्र के किनारे वाली सड़क पर गाड़ी चलाना, किसी अनोखे बीच टाउन में घूमने जैसा एहसास दिलाता है.
दमन में देवका बीच अरब सागर के तट पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. इसकी सबसे खास बात वह लंबी और मनमोहक सड़क है, जो समुद्र के समानांतर चलती है. शाम के समय, जब सूरज धीरे-धीरे समुद्र में डूबता है, तो इस सड़क से दिखने वाला नज़ारा किसी फ़िल्म के दृश्य से कम नहीं लगता.
देवका बीच पर आने वाले पर्यटक यहां की शांत हवा और खूबसूरत नज़ारों का खूब आनंद लेते हैं. इस जगह को किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता, खासकर उन लोगों के लिए जो बाइक या कार से रोड ट्रिप पर निकलते हैं. सड़क के एक तरफ फैला विशाल समुद्र और दूसरी तरफ हरी-भरी हरियाली और कैफ़े इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं.
हालांकि देवका बीच पर समुद्र में तैरने की अनुमति हर समय नहीं होती क्योंकि इसके कुछ हिस्सों में चट्टानी इलाका है फिर भी लोग यहां बड़ी संख्या में घूमने, तस्वीरें लेने और अपने परिवारों के साथ समय बिताने के लिए आते हैं. देवका बीच के आस-पास कई मनोरंजन स्थल, छोटे बगीचे और खाने-पीने के स्टॉल भी मौजूद हैं. पर्यटक यहां के स्थानीय समुद्री भोजन का स्वाद लेने के लिए विशेष रूप से उत्साहित रहते हैं. शाम के समय, समुद्र के किनारे उठती-गिरती लहरों को देखना एक बेहद सुकून भरा अनुभव होता है.
दमन की यह तटीय सड़क उन लोगों को बहुत पसंद आती है जो भीड़-भाड़ से दूर, शांत और सुंदर जगहों की तलाश में रहते हैं. मुंबई और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से लोग वीकेंड पर घूमने के लिए यहां आते हैं.
अगर आप भी एक शानदार तटीय रोड ट्रिप और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो अपनी यात्रा की योजना में देवका बीच को ज़रूर शामिल करें. यहां का शांत वातावरण और मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारे आपको बार-बार यहां लौटने पर मजबूर कर देंगे.

About the Author

authorimg

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments