Last Updated:
सहारनपुर के कई क्षेत्र घूमने, पिकनिक मनाने के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन आज हम जिस क्षेत्र की बात करने जा रहे हैं वह सहारनपुर का सबसे खूबसूरत कहा जाने वाला क्षेत्र है, जिसका नाम है बादशाह बाग. यहां पर घूमने, पिकनिक बनाने और प्रकृति का आनंद उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.
सहारनपुर के कई क्षेत्र घूमने, पिकनिक मनाने के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन आज हम जिस क्षेत्र की बात करने जा रहे हैं वह सहारनपुर का सबसे खूबसूरत कहा जाने वाला क्षेत्र है, जिसका नाम है बादशाह बाग. यहां पर घूमने, पिकनिक बनाने और प्रकृति का आनंद उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. चलिए आज हम आपको दिखाते हैं यहां पर आपको क्या कुछ मिलने वाला है वह भी पूरे तरीके से निशुल्क.
सबसे पहले बात आती है बादशाही बाग क्षेत्र में बादशाही महल की, जिसके नाम पर इस क्षेत्र का नाम पड़ा है. बताया जाता है कि इस महल को शाहजहां ने अपनी बेगम के लिए बनवाया था और साथ ही वह यहां पर शिकार करने के बाद आराम भी फरमाया करते थे, इसलिए इसको शिकार गाह भी कहा जाता है. लेकिन आज यह महल केवल एक खंडहर बनकर रह गया है. अक्सर लोग यहां पर पिकनिक मनाने जरूर आते हैं.
बादशाही बाग क्षेत्र में बना यह सैकड़ो साल पुराना महल जो खंडहर में तब्दील हो चुका है और इसके चारों ओर चार राज्यों की सीमा लगती है. इसमें हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी भी शामिल है. चार राज्यों की सीमा से घिरा यह खूबसूरत स्थान अक्षर पर्यटकों के लिए बेहतर स्थान में से एक है. यहां पर आपको पहाड़ों की खूबसूरती, नदी की ठंडक और शांति का एहसास होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब बात आती है बादशाही बाग क्षेत्र में पड़ने वाले हथिनी कुंड बैराज की. हथिनी कुंड बैराज हरियाणा के यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर जिले में यमुना नदी पर स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण कंक्रीट का ढांचा (बैराज) है, जो सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और पेयजल आपूर्ति में अहम भूमिका निभाता है. यह बैराज 5 राज्यों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश) की एक संयुक्त परियोजना है.
अक्सर बरसात के मौसम में लोग यहां पर ज्यादा घूमने आते हैं, क्योंकि हथिनी कुंड बैराज में पानी का जल स्रोत काफी बढ़ जाता है, जो बेहद खूबसूरत दृश्य में तब्दील हो जाता है. यहां से यमुना नदी में पानी छोड़ा जाता है और यमुना नदी से छोटी-छोटी नदियों में उस पानी को बांट दिया जाता है. अक्सर लोग यहां पर खूबसूरत झरनों का आनंद उठाने और फोटोशूट करने के लिए ज्यादा आते हैं. जबकि इन दिनों यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए काफी फेमस भी हो रहा है.
बादशाही के जंगलों में बनी 9 गजापीर की मजार भी लोगों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करती है, क्योंकि यह घने जंगलों के बीच एक नदी के तट पर बनी है. अक्षर लोग यहां पर अपनी मन्नतों को लेकर आते हैं और प्रकृति और खूबसूरती का आनंद भी उठाते हैं. बरसाती नदी के बीच बना यह खूबसूरत स्थान जहां से पहाड़ों के बीच आनंद लेने के लिए लोग अक्सर आते हैं. यहां पर छोटे-छोटे वन गुर्जरों के आवास भी बने हुए हैं. यहां पर उनके साथ पुरानी यादों को याद करने और खूबसूरत पलों को बिताने का भी मौका मिलता है.
वही इन जंगलों के बीच में बना पातालेश्वर महादेव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जो घने जंगलों के बीच सैकड़ो साल पुराना है. यहां पर मान्यता है कि जो लोग अपनी मनोकामनाओं को लेकर आते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. खासकर जिन लोगों के संतान नहीं होती, वह लोग यहां पर ज्यादा आते हैं. यहां इस मंदिर में दर्शन करने के साथ श्रद्धालुओं को प्रकृति का आनंद उठाने का मौका भी मिलता है और पास ही से गुजर रही खूबसूरत नदी और छोटे-छोटे झरनों की खूबसूरती देखने का अवसर प्राप्त होता है.
बादशाही बाग क्षेत्र में तेजी से फेमस हो रहा मिनी गोवा बीच भी लोगों को अपनी ओर से आकर्षित कर रहा है. यहां पर लोग गोवा जैसी फीलिंग का आनंद उठाते हैं और यहां पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच से होकर गुजर रही यमुना नदी बेहद शांत स्वभाव में देखने को मिलती है. यही कारण है कि यहां पर गोवा बीच जैसा एहसास होता है. इसलिए इस स्थान का नाम मिनी गोवा बीच पड़ा है और दूर-दूर से लोग यहां पर अपनी फैमिली के साथ गोवा में ना पहुंचकर यहां पर आकर गोवा जैसी फीलिंग ले रहे हैं.



