सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। हादसे में फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान लगातार जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, शव के चीथड़े उड़े: 100 मीटर दूर जाकर गिरे, कई लोगों की मौत की आशंका – Saharanpur News
RELATED ARTICLES



