Last Updated:
Sagar Railway Station Violence News: सागर में देर रात अचानक अफरा तफरी मच गई, दमाशों ने रेलवे स्टेशन परिसर में दुकानों और खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की. इन बदमाशों को शहर में सक्रिय ‘4141 गैंग’ के सदस्य बताया जा रहा है. इस हिंसा की वजह अभी सामने नहीं आई है. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.
सागर स्टेशन हिंसा का एआई फोटो
सागर. मध्य प्रदेश के सागर शहर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब एक दर्जन बदमाशों ने रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर उत्पात मचाया. घटना के दौरान आरोपियों ने स्टेशन के आसपास मौजूद दुकानों और खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बदमाश शहर में सक्रिय ‘4141 गैंग’ के सदस्य हैं, जो पहले भी कई इलाकों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.
हिंस का कारण स्पष्ट नहीं हुआ
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, बदमाश अचानक समूह में पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई दुकानों के शटर और कांच तोड़े गए, वहीं कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है.
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि उत्पात मचाने के बाद बदमाशों ने खुद ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
पुलिस ने किया सख्त कार्रवाई का वादा
मामला सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



