Homeट्रैवलसिद्धनाथ की दरी से लखनिया दरी तक, मिर्जापुर के ये 5 वॉटरफॉल...

सिद्धनाथ की दरी से लखनिया दरी तक, मिर्जापुर के ये 5 वॉटरफॉल हैं मानसून की शान


Last Updated:

बारिश का मौसम आते ही झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कई ऐसे शानदार वॉटरफॉल हैं, जहां प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताए जा सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगहें मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बन जाती हैं.

मिर्जापुर: बारिश का मौसम हो और मिर्जापुर घूमने का मन हो, तो यहां के कुछ खास वॉटरफॉल आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकते हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूम सकते हैं. यहां का नजारा ऐसा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल वापस जाने के लिए नहीं करेगा. मिर्जापुर जिले के फेमस वॉटरफॉल आपका दिल छू लेंगे.

मिर्जापुर जिले के खास झरनों में एक सिद्धनाथ की दरी है. सिद्धनाथ की दरी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली दरी कहा जाता है. यहां पर पानी कई फीट ऊपर से नीचे गिरता है, जिसकी आवाज सुनने के बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होती है. यह वॉटरफॉल बेहद ही खास है.

मिर्जापुर जिले का दूसरा सबसे फेमस वॉटरफॉल विंढमफॉल है. विंढमफॉल घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां पर पिकनिक स्पॉट भी है, जहां आप बाटी-चोखा का आनंद ले सकते हैं. यह फॉल भी बेहद खास माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर जिले का तीसरा सबसे फेमस वॉटरफॉल लखनिया की दरी है. लखनिया की दरी को विश्व स्तरीय वॉटरफॉल कहा जाता है. यहां पर पर्यटकों के घूमने के लिए बेहतरीन स्थान है. अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने के लिए आ सकते हैं. वाराणसी से नजदीक होने के कारण यहां पर काफी भीड़ रहती है.

मिर्जापुर जिले का चौथा सबसे बेस्ट वॉटरफॉल खड़ंजा फॉल है. खड़ंजा फॉल शहर के सबसे नजदीक स्थित है. ऐसे में यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं. अगर आप मां विंध्यवासिनी धाम आ रहे हैं, तो भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. यह वॉटरफॉल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

मिर्जापुर जिले का पांचवा सबसे बेस्ट वॉटरफॉल टांडा फॉल है. टांडा फॉल में भी करीब 100 फीट ऊपर से पानी नीचे की ओर गिरता है. यहां का नजारा देखने लायक होता है. परिवार के साथ यहां घूमने के लिए आ सकते हैं. शहर से नजदीक होने के कारण यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है.

मिर्जापुर के ये पांच खास वॉटरफॉल हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं. यहां बाटी-चोखा या पिकनिक का मजा भी लिया जा सकता है. ये सभी वॉटरफॉल बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं और इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments