Last Updated:
पुणे के चर्चित केतन मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का रुख अब पहले से अलग नजर आ रहा है. न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा, जिसके पास सबूत हैं, वे कोर्ट में पेश करें. उन्होंने सिया और चेतन की दोस्ती, पार्टी और ड्रिंक को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज किया है.
केतन मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल की मां ने पहली बार अपना पक्ष रखा है.
Ketan Murder Case: पुणे के केतन हत्याकांड को लेकर अभी 12 दिन भी नहीं बीते हैं, मुख्य आरोपी सिया के माता-पिता के सुर पूरी तरह से बदल गए हैं. कल तक केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया को सजा देने की बात कहने वाले माता-पिता का रुख अचानक से बदल गया है. मंगलवार को न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में सिया की मां ने कहा है कि पूजा गोयल ने कहा है कि सब लोग बस आरोप लगा रहे हैं. यदि किसी के पास कोई सबूत है तो उसे कोर्ट में पेश करें.
वहीं, सिया पर लगे आरोपों को लेकर उसकी मां पूजा गोयल का कहना है कि फिलहाल सभी लोग उस पर आरोप पर आरोप लगाए जा रहे हैं. अब किसी के आरोपों पर वह क्या बोलें. उन्होंने कहा कि कोर्ट पर उसके खिलाफ सबूत आते हैं और वह दोषी पाए जाती है तो उसे कानून के अनुसार उसे सजा दें. उल्लेखनीय है कि पुणे की सिया गोयल पर अपने ही मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करने का आरोप है. आरोप है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर उसे लोनावला के लोहागढ़ किले से धक्का दे दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी.
पूरे हत्याकांड में सिया की भूमिका पर मां का जवाब
आरोपी सिया की मां पूजा गोयल से जब यह पूछा गया कि इस पूरे केस में सिया की भूमिका कितनी रही होगी. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. वहीं, चेतन को लेकर जब सवाल पूछा गया कि क्या वह उसको जानती थी और वह घर आता जाता था. इस सवाल पर सिया की मां पूजा गोयल बोली कि वह घर तो नहीं आता जाता था. उन्हें सिर्फ उतना पता था कि चेतन और सिया एक टूर्नामेंट में मिले थे. दोनों के बीच की दोस्ती के बारे में उन्हें पता नहीं था.
सिया की ड्रिंक्स और पार्टी को लेकर भी बोली सिया की मां
सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि सभी लोग सिर्फ आरोप पर आरोप लगाए जा रहे हैं. जहां तक बात पूजा के ड्रिंक करने और पार्टी में जाने की है तो ये बातें पूरी तरह से झूठी हैं. लोग सौ तरह के आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में हम किन किन आरोपों अपनी सफाई दें. वहीं, कोर्ट में दोषी साबित होने पर उनके रुख को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि यदि सबूतों के आधार पर उसे दोषी ठहराया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. वह मेरी जरूर है लेकिन यदि उसने गलती की है और वह साबित होता है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



