Homeट्रैवलसिर्फ खाना नहीं, फीलिंग भी! ऋषिकेश के टॉप व्यू कैफे की पूरी...

सिर्फ खाना नहीं, फीलिंग भी! ऋषिकेश के टॉप व्यू कैफे की पूरी लिस्ट, जरूर देखें


Last Updated:

ऋषिकेश सिर्फ आध्यात्म और योग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खूबसूरत कैफे कल्चर के लिए भी तेजी से फेमस हो रहा है. यहां ऐसे कई कैफे हैं, जहां आप सिर्फ स्वादिष्ट खाना ही नहीं, बल्कि गंगा के बहाव, पहाड़ों की हरियाली और शांत माहौल का अनोखा अनुभव भी ले सकते हैं. अगर आप ट्रिप पर कुछ खास और यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो ये “बेस्ट व्यू कैफे” आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए.

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला इलाके में स्थित Freedom Cafe उन लोगों के लिए एक परफेक्ट स्पॉट बन चुका है जो सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक खूबसूरत अनुभव ढूंढते हैं. गंगा के किनारे बसा ये कैफे अपनी लोकेशन की वजह से खास बन जाता है. यहां बैठकर नदी का बहाव, पहाड़ों की शांति और हल्की हवा का एहसास आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है. खास बात ये है कि यहां का व्यू हर किसी को अट्रैक्ट करता है, इसलिए ये कैफे धीरे-धीरे “best view cafes in Rishikesh” की लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है.

best view cafe rishikesh

फ्रीडम कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसका रिवर फेसिंग सीटिंग एरिया है. अगर आपको सही जगह मिल जाए तो सामने बहती गंगा का नज़ारा आपके पूरे एक्सपीरियंस को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है. सुबह के समय यहां का व्यू शांत और सुकून भरा होता है, जबकि शाम को हल्की रोशनी और फ्लोइंग रिवर इसे और भी एस्थेटिक बना देती है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि इस व्यू को महसूस करने के लिए बार-बार आते हैं.

best view cafe rishikesh

साई घाट के पास स्थित मंकी हाउस कैफे ऋषिकेश के उन खास कैफे में शामिल हो रहा है जहां से शानदार नजारा देखने को मिलता है. तीसरे मंजिल पर स्थित इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसकी टॉप फ्लोर बैठने की व्यवस्था है, जहां फर्श पर बैठने का आरामदायक सेटअप एक अलग ही सुकून देता है. यहां बैठकर नए बने हनुमान सेतु का साफ और खुला दृश्य दिखाई देता है, जो शाम के समय और भी आकर्षक लगता है. गंगा का बहाव, हल्की हवा और सामने दिखता पुल इस जगह को एक परफेक्ट व्यू कैफे बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

best view cafe rishikesh

ऋषिकेश का बीटल्स कैफे, तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मण झूला के पास पैदल मार्ग पर स्थित है. यह कैफे अपनी अलग थीम और शांत लोकेशन के कारण काफी लोकप्रिय है. पहाड़ों और हरियाली के बीच बना यह स्थान शहर की भीड़ से दूर एक सुकून भरा माहौल देता है, जहां लोग आराम से बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं.यह कैफे “बेस्ट व्यू कैफे” की सूची में इसलिए आता है क्योंकि यहां से आपको खुला और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलता है. गंगा का सीधा दृश्य तो नहीं, लेकिन सामने पहाड़ों की हरियाली और खुला आसमान इसे काफी आकर्षक बनाते हैं. खासकर शाम के समय यहां बैठना एक अलग ही अनुभव देता है, जो इसे फोटो और वीडियो बनाने के लिए भी अच्छा स्थान बनाता है.

best view cafe rishikesh

ऋषिकेश में गंगा व्यू कैफे उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो खाने के साथ सुकून भरा नजारा भी चाहते हैं. गंगा के किनारे स्थित यह कैफे अपनी लोकेशन की वजह से खास बन जाता है, जहां बैठकर आप बहती नदी को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं. यह कैफे लक्ष्मण झूला क्षेत्र में, 13 मंजिला मंदिर के पास गंगा के बिल्कुल किनारे स्थित है. यहां का ओपन सीटिंग एरिया और शांत माहौल लोगों को लंबे समय तक रुकने के लिए आकर्षित करता है. सुबह की हल्की धूप हो या शाम का सुनहरा समय, हर पल यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है.

best view cafe rishikesh

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में स्थित यह कैफे एक शांत और सुकून भरी जगह के रूप में जाना जाता है. नीलकंठ रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने स्थित होने के कारण यहां पहुंचना काफी आसान है. यह कैफे खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो भीड़-भाड़ से दूर एक आरामदायक माहौल में समय बिताना चाहते हैं.यहां का वातावरण बेहद शांत और सकारात्मक महसूस होता है, जो इसे बाकी कैफे से अलग बनाता है. फर्श पर बैठने की व्यवस्था और सरल सजावट इस जगह को और भी आरामदायक बना देती है. कई लोग यहां अकेले बैठकर काम करना, किताब पढ़ना या बस शांति से समय बिताना पसंद करते हैं.

best view cafe rishikesh

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में स्थित डिवाइन कैफे एंड बेकरी एक शांत और सुकून भरी जगह है, जो डिवाइन रिसॉर्ट के अंदर बनी हुई है. लक्ष्मण झूला रोड पर होने की वजह से यहां पहुंचना आसान है और आसपास का इलाका भी काफी आकर्षक है. यह कैफे उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो भीड़-भाड़ से दूर आराम से बैठकर समय बिताना चाहते हैं.यह कैफे खासतौर पर अपने ताजे बेकरी आइटम्स के लिए जाना जाता है. यहां केक, पेस्ट्री, क्रोइसां और कॉफी के कई विकल्प मिलते हैं, जो स्वाद में काफी अच्छे होते हैं. सुबह के समय यहां आकर कॉफी के साथ हल्का नाश्ता करना एक अच्छा अनुभव देता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments