Homeट्रैवलसिर्फ जंगल सफारी क्यों? जिम कॉर्बेट के पास की ये 7 खूबसूरत...

सिर्फ जंगल सफारी क्यों? जिम कॉर्बेट के पास की ये 7 खूबसूरत जगहें भी जबरदस्‍त


Place to visit near jim Corbett: गर्मियां आते ही मन पहाड़ों और ठंडी वादियों की तरफ भागने लगता है. और जब बात वाइल्डलाइफ और एडवेंचर की हो, तो जुबां पर सबसे पहला नाम आता है जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का. अक्सर लोग यहाँ आते हैं, जीप सफारी करते हैं, बाघ (Tiger) देखते हैं और वापस लौट जाते हैं. लेकिन जरा रुकिए! क्या जिम कॉर्बेट का मतलब सिर्फ जंगल सफारी है? बिल्कुल नहीं. कॉर्बेट के आसपास कुदरत ने अपना ऐसा खजाना बिखेरा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

इस समर सीजन अगर आप भी कॉर्बेट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं आस-पास की 7 ऐसी खूबसूरत जगहें, जिन्हें मिस करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है.

कॉर्बेट के आसपास कुदरत ने अपना ऐसा खजाना बिखेरा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

1. गर्जिया देवी मंदिर (Garjiya Devi Temple) – नदी के बीचोबीच अध्यात्म
जिम कॉर्बेट आए और गर्जिया देवी के दर्शन नहीं किए, तो यात्रा अधूरी है. रामनगर से महज 14 किमी दूर, कोसी नदी के बीच में एक विशाल चट्टान पर यह बेहद खूबसूरत मंदिर स्थित है. मंदिर तक पहुंचने के लिए कोसी नदी के ऊपर बने पुल से गुजरना पड़ता है. चारों तरफ बहता पानी और बीच में माता का दरबार-यह नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है.

खास बात: यहाँ का शांत वातावरण और नदी की कलकल आवाज आपको मानसिक सुकून देगी.

2. कॉर्बेट वॉटरफॉल (Corbett Waterfall) – प्रकृति की गोद में ठंडक
रामनगर से लगभग 25 किमी दूर कालाढूंगी रोड पर घने जंगलों के बीच छुपा है यह खूबसूरत झरना. अगर आप गर्मियों की तपिश से बचना चाहते हैं, तो यह बेस्ट जगह है. करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी की बौछारें और आसपास सागौन के घने पेड़ इस जगह को परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं.

टिप: यहाँ आप बर्ड वाचिंग (पक्षियों को देखना) का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

3. सीताबनी फॉरेस्ट रिजर्व (Sitabani Forest Reserve) – शांति और इतिहास का संगम
अगर आपको मुख्य कॉर्बेट पार्क में सफारी का टिकट नहीं मिला, तो निराश न हों. सीताबनी को ‘बर्ड वाचर्स पैराडाइज’ कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता ने अपने निर्वासन के दिन यहीं बिताए थे. यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का हिस्सा नहीं है, इसलिए यहाँ आप अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं. यहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर भी है.

क्या देखें: हाथी, हिरण और कई दुर्लभ पक्षी यहाँ आसानी से दिख जाते हैं.

4. नैनीताल (Nainital) – सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर झीलों का शहर
अगर कॉर्बेट की गर्मी से आपका मन ऊब जाए, तो तुरंत गाड़ी घुमाइए नैनीताल की तरफ. जिम कॉर्बेट (रामनगर) से नैनीताल की दूरी महज 60-65 किमी है. आप सुबह कॉर्बेट में सफारी का मजा लेकर दोपहर तक नैनीताल की ठंडी हवाओं और नैनी झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं.

समर स्पेशल: गर्मियों में यहाँ का मौसम बेहद सुहाना होता है, जो इसे बेस्ट समर गेटवे बनाता है.

5. लैंसडाउन (Lansdowne) – भीड़भाड़ से दूर एक शांत हिल स्टेशन
आप नैनीताल की भीड़ से बचना चाहते हैं और एक शांत, अनछुआ हिल स्टेशन तलाश रहे हैं, तो लैंसडाउन परफेक्ट चॉइस है. कॉर्बेट से इसकी दूरी करीब 110 किमी है. देवदार और पाइन के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरा यह कैंटोनमेंट टाउन अपनी शांति, साफ-सफाई और ब्रिटिश काल के चर्चों के लिए जाना जाता है.

खास आकर्षण: टिप-इन-टॉप पॉइंट से हिमालय की चोटियों का नजारा देखना लाइफटाइम एक्सपीरियंस है.

6. कॉर्बेट म्यूजियम, कालाढूंगी (Corbett Museum) – इतिहास के पन्नों में सफर
मशहूर शिकारी और पर्यावरणविद् जिम कॉर्बेट (जिनके नाम पर इस पार्क का नाम रखा गया) का यह कभी समर हाउस हुआ करता था. अब इसे एक खूबसूरत म्यूजियम में बदल दिया गया है. अगर आपको इतिहास और वाइल्डलाइफ से प्यार है, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी. यहाँ जिम कॉर्बेट की बंदूकें, उनके शिकार के किस्से, पांडुलिपियां और पुरानी तस्वीरें रखी गई हैं.

7. रानीखेत (Ranikhet) – पहाड़ों की रानी का दीदार
रामनगर से लगभग 90 किमी दूर स्थित रानीखेत अपनी हरी-भरी घास के मैदानों (गोल्फ कोर्स) और सेब के बागों के लिए मशहूर है. यहाँ से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का जो नजारा दिखता है, वो आपका दिल जीत लेगा. गर्मियों में यहाँ आकर ऐसा लगता है मानो आप किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं.

क्विक ट्रैवल टिप्स (Quick Tips for Your Trip):

एडवांस बुकिंग: समर सीजन में भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए सफारी और होटल्स की बुकिंग पहले से कर लें.

लोकल फूड: कुमाऊँनी थाली, भट्ट की चुड़कानी और बाल मिठाई ट्राई करना न भूलें.

पर्यावरण का ध्यान रखें: जंगल और पहाड़ी इलाकों में प्लास्टिक या कचरा न फैलाएं.

तो इस बार सिर्फ जंगल सफारी का प्लान बनाएं तो अपनी लिस्ट में इन 7 जगहों को भी शामिल करिए और अपनी समर ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना दीजिए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments