Homeट्रैवलसिर्फ माल रोड घूमकर लौट गए तो अधूरी है आपकी नैनीताल ट्रिप,...

सिर्फ माल रोड घूमकर लौट गए तो अधूरी है आपकी नैनीताल ट्रिप, ये बाजार जीत लेंगे दिल


Last Updated:

Nainital Markets : बारिश के बाद और शाम के समय नैनीताल का मल्लीताल बाजार और भी खूबसूरत हो उठता है. जबकि पिछड़ी बाजार की पुरानी दुकानें और पुराने नक्काशीदार घर आपको नैनीताल के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू करवाते हैं. नैनीताल के ये बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, खानपान और पारंपरिक पहाड़ी जीवनशैली की पहचान भी हैं. अगर आप मॉल रोड के अलावा शहर की रौनक को देखना चाहते हैं तो इन बाजारों की सैर जरूर करें. यहां स्थानीय खानपान और छोटी-छोटी दुकानों का अपना अलग आकर्षण है.

नैनीताल का सबसे पुराना और व्यस्त बाजार मल्लीताल का बड़ा बाजार है. स्थानीय लोग रोजमर्रा की खरीदारी के लिए यहीं आते हैं. यहां ऊनी कपड़े, मोमबत्तियां, मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद और कुमाऊं की पारंपरिक चीजें आसानी से मिल जाती हैं. अगर आप स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो इस बाजार को जरूर घूमें, यह बाजार स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख  है. बारिश के बाद और शाम के समय यह बाजार और भी खूबसूरत नजर आता है.

संकरी गलियां, पुरानी दुकानें और वर्षों पुराना बाजार…यही पहचान है पिछाड़ी बाजार की. यहां घूमते हुए आपको पुराने नैनीताल की झलक देखने को मिलेगी. स्थानीय खानपान और छोटी-छोटी दुकानों का अपना अलग आकर्षण है. यह बाजार बड़ा बाजार के ठीक नीचे स्थित है, यहां पुरानी दुकानें, पुराने नक्काशीदार घर आपको नैनीताल के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू करवाते हैं.

अगर आप नैनीताल में फैशन, जूते, बैग और रोजमर्रा की खरीदारी करना चाहते हैं तो खड़ी मार्केट बेहतरीन विकल्प है. यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते हैं. इस बाजार को पत्थरों से सजाया गया है. बाजार का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण किया गया है. जो रात के समय काफी खूबसूरत नजर आता है. यहां पर्यटक जमकर फोटो भी खिंचवाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नगर के मल्लीताल फ्लैट्स के समीप भोटिया मार्केट है. भोटिया समुदाय द्वारा बनाए गए पारंपरिक ऊनी उत्पाद इस बाजार की पहचान हैं. यहां हाथ से बने शॉल, स्वेटर, जैकेट, टोपी और अन्य गर्म कपड़े मिलते हैं. यह बाजार लेटेस्ट ट्रेंड और फैशन को फॉलो करता है. यही वजह है कि युवा वर्ग के लिए यह बाजार पहली पसंद है. यहां मिलने वाले गरम कपड़े नैनीताल की सर्दी में राहत प्रदान करते हैं.

रंग-बिरंगे कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बैग, शोपीस और तिब्बती हस्तशिल्प के लिए तिब्बती मार्केट काफी मशहूर है. यहां कम बजट में अच्छी खरीदारी की जा सकती है और युवाओं के बीच यह बाजार खासा लोकप्रिय है. यह बाजार नैनीताल में रहने वाले तिब्बती समुदाय के द्वारा संचालित किया जाता है. खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित यह बाजार बेहद खूबसूरत नजर आता है. काफी भीड़ इस बाजार में होती है. नैनीताल का प्रसिद्ध सोनम मोमो का रेस्टोरेंट भी इस बाजार में ही स्थित है.

नैनीताल में प्रवेश करते ही सबसे पहले तल्लीताल बाजार आपका स्वागत करता है. यहां स्थानीय स्नैक्स, किराना, छोटी दुकानें और दैनिक उपयोग का सामान आसानी से मिल जाता है. यह बाजार स्थानीय जीवन की झलक भी दिखाता है. यह बाजार तल्लीताल मैं रहने वाले लोगों का प्रमुख मार्केट है. यहां रेस्टोरेंट, जनरल स्टोरी, मेडिकल स्टोरी, बैंक, एटीएम, पुरानी मिठाई की दुकानें आपको मिल जाएगी. इस बाजार की झलक नैनीताल के ऐतिहासिक महत्व की गवाही देती है.

स्नो व्यू में गोल मार्केट कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित किया जाता है. यह बाजार नैनीताल में सबसे ऊंचाई पर स्थित है, जब आप रोपवे से नगर की शेर का डांडा पहाड़ी की छोटी पर स्थित स्नो व्यू में पहुंचते हैं, तो ये बाजार देखते ही बनता है. इस बाजार में आपको रेस्टोरेंट, गिफ्ट शॉप, गेम पार्लर के साथ ही कपड़ों की दुकानें भी देखने को मिलती हैं.

नैनीताल के ये बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, खानपान और पारंपरिक पहाड़ी जीवनशैली की पहचान भी हैं. अगर आप मॉल रोड के अलावा शहर की रौनक को देखना चाहते हैं तो इन बाजारों की सैर जरूर करें. यहां के बाजार आपको एक अलग अनुभव से रूबरू कराएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments