Last Updated:
Best Tourist Spot: सीतामढ़ी बॉर्डर के पास नेपाल में भरत ताल, नूंथर पहाड़, सिन्धुलीगढ़ी और बर्दीबांस जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है. यहां आप अपने परिवारा के साथ सस्ते वीकेंड डेस्टिनेशन का मजा उठा सकते हैं. यहां वीजा की भी जरूरत नहीं है.
सीतामढ़ी बॉर्डर से लगभग 60 किलोमीटर दूर नेपाल के सर्लाही जिले में स्थित भरत ताल एक बेहद खूबसूरत मानव निर्मित झील है. प्राकृतिक सुंदरता से घिरी यह झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है. शांत वातावरण, साफ पानी और हरियाली से घिरा इसका नजारा लोगों को सुकून का एहसास कराता है. यहां स्थानीय और विदेशी पर्यटक घूमने, फोटोग्राफी करने तथा प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं. भरत ताल नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है, जहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है.

सर्लाही और रौतहट जिले की सीमा पर स्थित नूंथर पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बागमती नदी के किनारे स्थित इस पहाड़ी के शिखर पर एक बेहद खूबसूरत व्यू टावर बनाया गया है. इसकी खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे.

सीतामढ़ी बॉर्डर से सटा नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए बेहद मशहूर है. यदि आप वीकेंड या गर्मी छुट्टी पर किसी शानदार जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सीतामढ़ी शहर से कुछ ही दूरी पर नेपाल के कई ऐसे खूबसूरत ठिकाने हैं, जो आपका मन मोह लेंगे. आइए, नेपाल के इन चार जन्नत जैसे पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आधुनिक पर्यटन के लिहाज से विकसित की गई इस विशाल झील में सैलानी बोटिंग (नौकाविहार) का शानदार आनंद ले सकते हैं. यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. यहां यूपी, बिहार समेत देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं.

सीतामढ़ी से नेपाल की इस छोटी यात्रा पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना समझदारी होगी. भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश के लिए किसी वीजा की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन अपनी गाड़ी का परमिट (भंसार) बॉर्डर पर जरूर बनवा लें. साथ ही अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ रखें। नेपाल में भारतीय मुद्रा (100 रुपये के नोट) आसानी से चल जाती है, जिससे आपकी यात्रा बेहद आसान हो जाती है.

इसके चारों तरफ बने सेल्फी पॉइंट्स और खूबसूरत नजारे युवाओं को खूब आकर्षित करते हैं. वीकेंड पर पिकनिक मनाने और सुकून के पल बिताने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन चुका है. ऐसे में यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगती है. गर्मियों में यहां लोगों की भीड़ अक्सर बढ़ जाती है.

यदि आप इतिहास और पहाड़ों के शौकीन हैं, तो सिन्धुलीगढ़ी आपको बेहद पसंद आएगा. यह एक ऐतिहासिक किला है, जो पहाड़ियों के बीच स्थित है. यहां बिहार के कोने-कोने से भी लोग घूमने पहुंचते हैं. इसकी खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है. यहां पहुंचकर आप इसकी तारीफ जरूर करेंगे.

महोत्तरी जिले में स्थित बर्दीबांस नेपाल के मधेश प्रदेश का एक बेहद जीवंत और तेजी से उभरता हुआ शहर है. महेन्द्र हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पहुंचना बेहद आसान है. यह शहर अपने घने जंगलों, खूबसूरत बाजारों और रानी सती व पंचधुरा जैसे पावन मंदिरों के लिए जाना जाता है. यहां की स्थानीय संस्कृति, स्वादिष्ट नेपाली और मैथिली व्यंजन और बेहतरीन मेहमाननवाजी पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यह ठहरने के लिए भी उत्तम जगह है.

इस टावर से मकवानपुर, सर्लाही, रौतहट और सिंधुली समेत नेपाल के चार जिलों का 360-डिग्री अद्भुत नजारा दिखाई देता है. यहां का शांत वातावरण, हरी-भरी वादियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मानसिक शांति और ताजगी से भर देती हैं.

नेपाल के ये चारों पर्यटन स्थल भारत के सीतामढ़ी बॉर्डर (भिट्ठामोड़ या सोनबरसा) से बेहद नजदीक हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको किसी लंबी या थकाऊ यात्रा की जरूरत नहीं पड़ती है. आप अपनी निजी गाड़ी, बाइक या स्थानीय परिवहन के जरिए कुछ ही घंटों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके इन जगहों पर पहुंच सकते हैं. कम समय और कम बजट में विदेश यात्रा का रोमांच अनुभव करने का यह सबसे बेहतरीन और सुलभ माध्यम है.

साल 1767 में यहीं पर गोरखा सेना ने अपनी अनोखी गुरिल्ला युद्ध नीति से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना को धूल चटाई थी. आज भी यहां पुराने किले के अवशेष, तोपें रखने की जगह और रानी महल के खंडहर मौजूद हैं, जो बीपी हाईवे से होते हुए सैलानियों को आकर्षित करते हैं.



