- Hindi News
- National
- Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case IAF BJP TMC | West Bengal Election Violence
कोलकाता10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे।
उनके परिवार में सिर्फ मां है, जो पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर में रहती है। चंद्रनाथ पिछले 5 साल से सुवेंदु के लिए काम कर रहे थे। राजनीति में आने से पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए।
चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। ये वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हराया है। 30 अप्रैल को जब ममता शाखावत मेमोरियल हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची थीं, तो चंद्रनाथ भी वहां पर थे।

फर्जी नंबर प्लेट, रास्ता ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई, टाइमलाइन समझिए
- चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने किराए के घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे।
- रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी।
- कार और दो बाइक सवार CCTV में दिखे: स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक SUV और दो बाइक पर सवार तीन आरोपी पीछे जाते दिखे।

घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है।
- 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास SUV स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी।
- बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंट फायरिंग की।
- कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए।
- कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त किया लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी।
हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल
फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।

——————————–
सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें…




