Last Updated:
ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी और कांग्रेस नेता राजेश राजपूत की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. राजेश ने सोमवार को सूदखोरों की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया था. जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
ग्वालियर. ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी और कांग्रेस नेता राजेश राजपूत की खुदकुशी मामले में ग्वालियर पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है. दरअसल, राजेश राजपूत ने सोमवार को सूदखोरों से परेशान होकर जहर खाया था. राजेश ने दो पेज के सुसाइड नोट में सूदखोरों की प्रताड़ना का जिक्र लिखा है साथ ही राजेश ने एमपी के मुख्यमंत्री, ग्वालियर कलेक्टर एसपी से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है.
इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी और कांग्रेस नेता राजेश राजपूत सोमवार को जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे. एसपी ऑफिस से राजेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. राजेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था. जिसमें राजेश ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने का जिक्र लिखा था.
कई गुना पैसे देने के बाद भी कर रहे थे प्रताड़ित
राजेश ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमे राजेश ने बताया कि वो प्रॉपर्टी का कारोबार करता था इसी सिलसिले में उसने कुछ लोगों से रुपए उधार लिए थे, जिसके एवज में कई गुना रुपए वसूल चुके हैं इसके बाद भी उससे रुपए मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे. राजेश ने लिखा है कि पप्पू गुर्जर, भारत गुर्जर, रामकुमार घुरैया, दर्शन गुर्जर, रुस्तम गुर्जर, विक्रम गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर कुलदीप गुर्जर की प्रताड़ना से तंग आकर वो खुदकुशी कर रहा है. राजेश के सुसाइड नोट के आधार पर विश्वविद्यालय थाने में इन सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है.
आपको बता दें कि मृतक राजेश के दो बेटे हैं. एक बेटे की इसी साल जून महीने में धूमधाम से शादी की है, जबकि छोटा बेटा लखनऊ में नौकरी कर रहा था. सोमवार की रात छोटे बेटे को पहुंचने पर ही पिता राजेश की अंतिम संस्कार किया गया.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें



