Homeटेक्नोलॉजीहाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत: रतलाम में...

हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत: रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे, 5 गंभीर; मुहर्रम जुलूस में 200 लोग थे शामिल – Ratlam News




मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र में गुरुवार रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, हतनारा गांव में मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया। इस दौरान ताजिया के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में रशीद खान और सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन के नाम सामने आए हैं। तीसरे मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments