Last Updated:
Bank Robbery With Chilli Powder: नागपुर में एक शख्स ने एसबीआई बैंक से मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर 4 लाख रुपये लूटे. हालांकि इस लूट का सीसीटीवी फुटेज देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. पुलिस ने 30 मिनट में आरोपी को पकड़कर पूरी रकम बरामद कर ली है.
बैंक लूटने के लिए शख्स मिर्च पाउडर लेकर बैंक पहुंचा और पुलिस ने उसे आधे घंटे में अरेस्ट कर लिया (फोटो:AI)
मुंबई: बैंक लूटने के लिए आमतौर पर बदमाश बंदूक, पिस्तौल या किसी दूसरे हथियार का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने बैंक लूटने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि वारदात का CCTV सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.
न रिवॉल्वर, न पिस्तौल और न कोई बड़ा हथियार…
शख्स के हाथ में था एक थैला और उसके अंदर था मिर्च पाउडर. इसी मिर्च पाउडर को हथियार बनाकर आरोपी ने SBI बैंक में 4 लाख रुपये की लूट कर डाली. हालांकि, उसकी फिल्मी स्टाइल की लूट ज्यादा देर नहीं चल सकी. पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली.
ग्राहक बनकर बैंक में घुसा
मामला नागपुर के सक्करदरा इलाके में स्थित SBI की एक शाखा का बताया गया है. बैंक में रोज की तरह काम चल रहा था. कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त थे और ग्राहक बैंकिंग के काम में लगे थे. इसी दौरान एक शख्स सामान्य ग्राहक की तरह बैंक के अंदर पहुंचा. पहली नजर में किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है. वह धीरे-धीरे कैश काउंटर की तरफ पहुंचा और फिर अचानक उसने अपने पास रखा मिर्च पाउडर निकाल लिया.
इसके बाद जो हुआ, उससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई. अचानक कर्मचारियों की आंखों में झोंक दी मिर्च और आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. अचानक आंखों में मिर्च पड़ते ही कर्मचारियों को कुछ दिखाई देना मुश्किल हो गया. बैंक के अंदर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आरोपी को शायद इसी मौके का इंतजार था. जब कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने कैश काउंटर से करीब 4 लाख रुपये उठाए और बैंक से बाहर निकल गया.
न बंदूक चली, न गोली चली…
सिर्फ मिर्च पाउडर के सहारे आरोपी बैंक से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया. गार्ड और कर्मचारियों ने पीछा करने की कोशिश की. वारदात के बाद बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. इसके बाद बैंक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई.
About the Author
अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



