Homeटेक्नोलॉजीहिमाचल में आज भारी ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी: 60KM की रफ्तार से...

हिमाचल में आज भारी ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी: 60KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी, गर्मी से मिलेगी राहत; 11 शहरों में 35॰C पार तापमान – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य में आज और कल बारिश के आसार हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने आज (शुक्रवार) कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कल भी बारिश होने के आसार कल भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 31 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने लगेगा, लेकिन 2 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। गर्मी से राहत, लोकल के साथ टूरिस्ट भी आनंद उठा सकेंगे शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के सात 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में अगले 72 घंटे के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट भी सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments