हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। इससे तापमान में हल्का उछाल आया है। इससे निचले इलाकों में हल्की गर्मी का एहसास और ऊंचे क्षेत्रों में ठंड से राहत मिली है। मगर यह राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- दो दिन बाद फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 3 दिन नजर आएगा। प्रदेश में 17 अप्रैल को निचले इलाकों में हल्की बारिश और अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात के आसार है। इसी तरह, 18 और 19 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इस दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 17 से 19 अप्रैल तक आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अभी सामान्य से कम चल रहा तापमान
प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम के साथ 27.2 डिग्री, नाहन का नॉर्मल से 3.3 डिग्री कम के साथ 27.9 डिग्री, मंडी का 2.8 डिग्री कम के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज
प्रदेश में इस बार अप्रैल महीने में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक- 1 से 13 अप्रैल के बीच जहां सामान्य तौर पर 27 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 57.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 114 फीसदी अधिक है। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 87.1 मिमी, बिलासपुर में 80.8 मिमी, मंडी में 85.1 मिमी, सोलन में 84.1 मिमी, कांगड़ा में 68.6 मिमी, किन्नौर में 33.3 मिमी, हमीरपुर में 57.7 मिमी, कुल्लू में 62.1 सिरमौर में 56.6 मिमी और लाहौल स्पीति 37.2 मिमी बारिश हो चुकी है।
Source link
हिमाचल में आज साफ रहा मौसम: निचले इलाकों में गर्मी का एहसास, ऊंचे पहाड़ों पर सर्दी से राहत, 17 अप्रैल से फिर बारिश-बर्फबारी – Shimla News
RELATED ARTICLES



