हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में राजस्थान के पर्यटकों को हुड़दंग और स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। मनाली पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत टूरिस्ट की गाड़ी का 7500 रुपए का चालान काटा और भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। दरअसल, चार से पांच पर्यटक RJ14G-J683 नंबर गाड़ी में गुरुवार दोपहर बाद रोहतांग से मनाली लौट रहे थे। इस दौरान कुछ टूरिस्ट गाड़ी की छत्त पर चढ़े हुए थे। तब मनाली के भूतनाथ पुल के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थाना प्रभारी मनाली मनीष राज ने इन्हें रोका और दस्तावेज मांगे। इस दौरान घूमने आए टूरिस्ट पुलिस व लोकल से भी उलझने लगे। कुछ देर को माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने सभी को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और गाड़ी के डॉक्यूमेंट की जांच की। राजस्थान के गंगानगर से मनाली घूमने पहुंचे पुलिस ने मोटर वाहन एक्ट की धारा 181 और 184 के तहत गाड़ी का 7500 रुपए का चालान किया। पुलिस के अनुसार- ड्राइवर रैश ड्राइविंग को लेकर भी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवाल पर्यटक राजस्थान के गंगानगर से घूमने आए थे। कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि इन दिनों मनाली में हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। पुलिस पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। कुछ टूरिस्ट अपनी और दूसरे लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों से ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। जो व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
हिमाचल में राजस्थान के टूरिस्ट का ₹7500 का चालान: चलती गाड़ी के छत्त पर कर रहे थे स्टंटबाजी, मनाली पुलिस से की बहसबाजी – Manali News
RELATED ARTICLES



