Homeट्रैवलहिमालय की गोद में बसे हैं ये खूबसूरत गांव, बिना ट्रेकिंग लें...

हिमालय की गोद में बसे हैं ये खूबसूरत गांव, बिना ट्रेकिंग लें ऊंचाई का मजा


Last Updated:

Offbeat Travel Destination: अगर आपको पहाड़ों की खूबसूरती पसंद है, लेकिन लंबी ट्रेकिंग और कठिन चढ़ाई से बचना चाहते हैं, तो भारत के कुछ ऊंचाई पर बसे गांव आपके लिए बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमालय की गोद में बसे गांव न केवल शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपनी अनोखी संस्कृति और शांत माहौल के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन यदि आपको ऐसा लगता है कि   यहां पहुंचने के लिए आपको कठिन ट्रेकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी आप ऊंचे पहाड़ों और बादलों के बीच होने का अनुभव ले सकते हैं.

इन गांवों में आपको प्रकृति के करीब रहने, स्थानीय लोगों की जीवनशैली को समझने और शहरों की भागदौड़ से दूर सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलता है. अगर आप अगली छुट्टियों में किसी अलग और यादगार जगह की तलाश कर रहे हैं, तो हिमालय के इन खूबसूरत गांवों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां का शांत वातावरण, ठंडी हवा और मनमोहक दृश्य आपकी यात्रा को खास बना देंगे.

जुलुक गांव
सिक्किम का जुलुक गांव उन यात्रियों के लिए शानदार जगह है जो कम समय में ऊंचाई वाले क्षेत्र का अनुभव लेना चाहते हैं. भारत-चीन सीमा के पास स्थित यह गांव निचले हिमालय के बीच बसा हुआ है. स्थानीय लोग इसे जालुक नाम से भी जानते हैं. समुद्र तल से करीब 9,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गांव आज सिक्किम के लोकप्रिय ऑफबीट डेस्टिनेशनों में गिना जाता है.

जुलुक अपनी शांत वादियों, घुमावदार सड़कों और खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. यहां ठहरकर पर्यटक प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ पुराने सिल्क रूट के इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं. जो लोग भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

नाको गांव
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित नाको गांव भी ऊंचाई पर बसे खूबसूरत गांवों में शामिल है. यह गांव स्पीति घाटी के किनारे करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां की संस्कृति और जीवनशैली पर बौद्ध परंपराओं का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है.

नाको तक पहुंचने का सफर अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है. गांव के नजदीक पहुंचते ही पहाड़ों का दृश्य पूरी तरह बदल जाता है. हरी-भरी वादियों की जगह भूरे और रेतीले पहाड़ नजर आने लगते हैं, जो इस इलाके को एक अलग पहचान देते हैं. प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के कारण नाको एडवेंचर और नेचर प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments