Homeअपराधहुजूर मेरी पत्‍नी और सास ने...दिल्‍ली में सनसनीखेज घटना से पुलिस का...

हुजूर मेरी पत्‍नी और सास ने…दिल्‍ली में सनसनीखेज घटना से पुलिस का हिला दिमाग – wife mother in law saas set husband son in law damaad ablaze died


होमताजा खबरDelhi

हुजूर मेरी पत्‍नी और सास ने…दिल्‍ली में सनसनीखेज घटना से पुलिस का हिला दिमाग

Last Updated:

Delhi News: देश की राजधानी होने की वजह से दिल्‍ली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम रहते हैं. इसके बावजूद अक्‍सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठने लगते हैं. एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्‍स को जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Zoom

दिल्‍ली में एक शख्‍स को जिंदा आग के हवाले करने का मामला सामने आया है. (फाइल फोटो/Reuters)

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और सास पर जिंदा जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाको में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस की टीम ने इस गंभीर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब इलाके के लोगों ने एक इमारत की चौथी मंजिल से आग की लपटें उठती देखीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक आग की लपटों में घिरा हुआ था और मदद के लिए चीख रहा था. आसपास मौजूद लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाने की कोशिश की. घटना का भयावह मंजर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया.

पत्‍नी और सास पर गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि युवक बुरी तरह झुलस गया था और उसके शरीर के जले हुए अवशेष गली तक बिखरे मिले. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौत से पहले युवक ने बयान दिया जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए. मृतक ने दावा किया कि उसे जानबूझकर आग के हवाले किया गया. युवक के बयान के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया.

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और घरेलू विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मृतक के अंतिम बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इलाके के लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है.

क्‍या बोली पुलिस?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 18 मई 2026 को महेंद्र पार्क थाना इलाके में आग लगने की घटना के बारे में पुलिस को एक PCR कॉल मिली. SHO के साथ पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और दीपांश चौधरी नाम के एक व्यक्ति को जली हुई हालत में पाया. उन्‍हें BJRM हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. पूछताछ में पता चला कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था और पहले CAW सेल में शिकायत की गई थी. घटना वाले दिन झगड़े के बाद मृतक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी दी और बाद में अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और उसके अनुसार ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments