Homeटेक्नोलॉजीहैदराबाद यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प: एक-दूसरे पर लाठियां...

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प: एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं; महिला मित्र पर टिप्पणी से विवाद


53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो छात्र गुटों के बीच गुरुवार रात झड़प हुई।

हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में गुरुवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, विवाद कैंपस में चल रहे तीज उत्सव के दौरान शुरू हुआ।

पुलिस के मुताबिक, झड़प मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई। आरोप है कि एक छात्र ने एक छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दूसरे छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लाठियां भी चलाईं।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

यूनिवर्सिटी गेट के पास दोनों गुटों में पहले हाथापाई हुई, इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

यूनिवर्सिटी गेट के पास दोनों गुटों में पहले हाथापाई हुई, इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

दोनों गुटों ने छात्रों के सिर पर लाठियों से हमला कर दिया।

दोनों गुटों ने छात्रों के सिर पर लाठियों से हमला कर दिया।

देखते ही देखते छात्रों ने हॉस्टल के अंदर भी मारपीट शुरू कर दी और कमरे के गेट को पैर मारकर तोड़ने की कोशिश की।

देखते ही देखते छात्रों ने हॉस्टल के अंदर भी मारपीट शुरू कर दी और कमरे के गेट को पैर मारकर तोड़ने की कोशिश की।

घटना के दौरान हॉस्टल में कई छात्र जमा हो गए।

घटना के दौरान हॉस्टल में कई छात्र जमा हो गए।

घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया

घटना में घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झड़प की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। हमले के विरोध में छात्रों ने JNTU के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर धरना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

————

ये खबर भी पढ़ें…

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए

dbgifmagic 14 1787197990149

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार देर रात ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments