Homeअपराधहैवान बना पति! पत्नी को 4 घंटे तक बनाकर रखा 'मुर्गा', जान...

हैवान बना पति! पत्नी को 4 घंटे तक बनाकर रखा ‘मुर्गा’, जान बचाकर भागी तो चाकू से किया हमला


Last Updated:

मुंबई में एक महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि 25 वर्षीय अरबाज सैयद ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा, तलवार और तेजाब से हमला करने की धमकी दी तथा करीब चार घंटे तक ‘मुर्गा’ बनाकर रखा. पीड़िता किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और चाकू से हमला कर दिया.

Zoom

मुंबई में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

Crime News: मुंबई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल उठे. आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर करीब चार घंटे तक ‘मुर्गा’ बनाकर रखा. इतना ही नहीं, जब महिला किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और चाकू से हमला कर दिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अरबाज सैयद के रूप में हुई है. घरेलू विवाद के बाद अरबाज ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. आरोप है कि उसने पत्नी को घर में बंधक बनाकर रखा और तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. उसने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी. हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने पत्नी को करीब चार घंटे तक ‘मुर्गा’ बनाकर रखा.

दर्द और डर से सहमी महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने में कामयाब रही और सीधे अपने मायके के घर पहुंच गई. लेकिन, आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा. पत्नी के मायके पहुंचने के कुछ समय बाद ही अरबाज वहां भी पहुंच गया. उसने घर के बाहर हंगामा किया और गुस्से में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में महिला घायल हो गई. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अरबाज सैयद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. घायल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments