Last Updated:
Delhi Independence Day Best Tourist Spot : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली की हर एक इमारत और ऐतिहासिक जगह खूबसूरत और तिरंगे के रंग में रंग जाती है. दिल्ली का स्वतंत्रता दिवस असल में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में अगर आप दिल्ली आ रहे हैं या दिल्ली में है या दिल्ली के आसपास रहते हैं तो कौन सी वो जगह हैं, जहां पर घूमने में आपको 15 अगस्त के दिन मजा आएगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.
15 अगस्त यानि आजादी के दिन आप सबसे पहले इंडिया गेट जरूर घूमने जाएं. खास तौर पर शाम के बाद यहां पर आजादी के गाने हर साल बजते हैं और तिरंगे के रंग में इंडिया गेट पूरी तरह से नहाया हुआ नजर आता है. रात में तिरंगे की लाइट जल जाती हैं, जिस वजह से इंडिया गेट की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यहां पर घूमना एकदम फ्री है. करीब शाम के 5:00 आप यहां पर एंट्री कर सकते हैं. यहां घूमने के बाद करीब 6 से 7:00 बजे के बीच इंडिया गेट पर लगी हुई लाइट ऑन हो जाती है. तब इसकी खूबसूरती बढ़ती है. तब आप वीडियो बना सकते हैं और सेल्फी भी ले सकते हैं.
इसके अलावा आप 15 अगस्त के दिन राजघाट, राष्ट्रपति भवन और लाल किला घूमने से बचें. क्योंकि यहां पर वीआईपी मूवमेंट लगा रहता है. जिस वजह से इन जगहों पर आपको घूमने में तकलीफ होगी. इसके अलावा आप लोटस टेंपल घूम सकते हैं. यहां पर भी आपको टिकट का कोई पैसा नहीं देना होता है. क्योंकि यह जगह नि:शुल्क है और लोटस टेंपल में आप अपने परिवार के साथ आराम से घूम सकते हैं और आजादी का जश्न मना सकते हैं.
आप दिल्ली के बीकानेर हाउस घूम सकते हैं. जो कि पंडारा रोड पर है. यह दिल्ली सेंट्रल में है. बीकानेर हाउस भी आजादी के जश्न में रंगा हुआ नजर आएगा. यहां पर हर रोज कोई ना कोई इवेंट होता रहता है. आप उसमें भी हिस्सा ले सकते हैं. बीकानेर हाउस घूमना भी एकदम निशुल्क है. यहां पर तमाम छोटे बड़े रेस्टोरेंट हैं. जहां पर आप आजादी का जश्न मना सकते हैं. परिवार के साथ घूम सकते हैं. वीडियो शूट कर सकते हैं और सेल्फी ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन सब के अलावा आप आजादी के दिन कनॉट प्लेस जरूर जाएं. यह जगह भी एकदम निशुल्क है घूमने के लिए और खास बात यह है कि यहां पर भी आपको आजादी का असली जश्न देखने के लिए मिलेगा क्योंकि कई युवा यहां पर आकर आजादी के दिन डांस करते हैं. गाने गाते हैं और तिरंगे के रंग की जो लाइट होती है वो यहां पर सजी हुई नजर आती है. तमाम रेस्टोरेंट हैं. शोरूम हैं. बैठने के लिए भी काफी जगह है, जिससे आप इस दिन का काफी जश्न मना सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं.
इन सब के अलावा आप दिल्ली के हुमायूं का मकबरा भी घूम सकते हैं. हुमायूं का मकबरा घूमने का एक फायदा यह है कि हुमायूं के मकबरे पर अगर आप घूमने जाते हैं तो आप यहां पर हुमायूं का म्यूजियम भी घूम सकते हैं और सुंदर नर्सरी भी घूम सकते हैं. मात्र 35 रुपए से लेकर के 50 रूपये तक आपको देने होंगे. इसके बाद आप यहां पर आजादी का जश्न अपने परिवार के साथ मना सकते हैं. क्योंकि सुंदर नर्सरी एक पिकनिक स्पॉट है जबकि हुमायूं का मकबरा म्यूजियम एक हिस्टोरिकल प्लेस है यानी ऐतिहासिक जगह है.
इसके अलावा आप अगर दिल्ली के लोकल हैं तो कर्तव्य पथ पर जरूर जाएं. कर्तव्य पथ इस दिन पूरी तरह से तिरंगे के रंग में नजर आता है. सड़के सजी हुई रहती हैं. देशभक्त के गाने बजते हैं और यहां पर भी घूमना टहलना एकदम निशुल्क है. आपको आजादी का असली जश्न यहां मनाने को मिलेगा. यहां का वीडियो शूट भी काफी अच्छा होता है.



