Homeटेक्नोलॉजी4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ: भैरवनाथ के कपाट...

4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ: भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू, बद्रीनाथ में अब तक 37,884 श्रद्धालुओं पहुंचे – Rudraprayag News




केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक करीब 1 लाख 24 हजार 782 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जिससे यात्रा को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दर्शन को सुचारू बनाने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को बिना लंबी प्रतीक्षा के आसानी से दर्शन हो पा रहे हैं। धाम में ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही, श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर यात्रा करें। केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले 4 दिनों से यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। साथ ही भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के साथ ही आज से केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती का शुभारंभ हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं को एक और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ के कपाट खुले हुए आज चौथा दिन है और आज भगवान भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा- कुछ अराजक तत्वों की ओर से धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है। आज 31160 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था
केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में अब तक करीब 1 लाख 24 हजार 782 लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर दिन रात व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। केदारनाथ में किसी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं है। मंदिर में दर्शन के लिए यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था की गई है। जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं। यात्रियों के लिए की गई है बेहतर व्यवस्था
केदार सभा के सदस्य संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का केदारनाथ में स्वागत करते हुए कहा कि अब बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन, केदार सभा और स्थानीय लोगों की ओर से केदारनाथ आने वाले यात्रियों के ठहरने, दर्शन और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में केदारनाथ धाम के बारे में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। बद्रीनाथ धाम में अब तक 37,884 श्रद्धालुओं पहुंचे
बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिला सूचना अधिकारी चमोली ने बताया कि कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में कुल 37,884 श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। पहले दिन 14,091 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि दूसरे दिन यह संख्या 10,686 रही। वहीं तीसरे दिन 13,107 श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम पहुंचे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments