Homeअपराध6 साल की मासूम कहती थी चाचा, बहला-फुसलाकर ले गया घर, मर्यादा...

6 साल की मासूम कहती थी चाचा, बहला-फुसलाकर ले गया घर, मर्यादा को किया तार-तार, झकझोर देगी खबर


Last Updated:

ग्वालियर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस टीम ने मुस्तैदी और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आरोपी राहुल कुशवाहा को धर दबोचा.

Zoom

प्रतीकात्मक फोटो

ग्वालियर. शहर से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां इंसानियत और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक ‘मुंह बोले चाचा’ ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में आक्रोश फैल गया. बिना समय गंवाए आक्रोशित और दुखी परिजन तत्काल ग्वालियर के पिछोर थाने उसे लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. परिजनों की तहरीर पर आरोपी राहुल कुशवाहा के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने मुस्तैदी और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आरोपी राहुल कुशवाहा को धर दबोचा.

बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राहुल कुशवाहा, जो खुद को बच्ची का मुंह बोला चाचा बताता था, उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. आरोप है कि उसने घर के अंदर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया.

आंख मूंदकर न करें भरोसा
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आसपास के परिचितों पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments