Homeट्रैवल7.5 लाख में 21 दिन स्विट्जरलैंड! कपल ने बताया होटल से खाने...

7.5 लाख में 21 दिन स्विट्जरलैंड! कपल ने बताया होटल से खाने तक का पूरा खर्च


Last Updated:

स्विट्जरलैंड घूमना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन यहां की यात्रा महंगी मानी जाती है. हाल ही में एक भारतीय कपल ने 21 दिनों की स्विट्जरलैंड ट्रिप पर 7.5 लाख रुपये खर्च किए और बताया कि होटल, यात्रा, खाना और घूमने पर उनका कितना पैसा लगा.

Zoom

स्विट्जरलैंड में कपल ने करीब 7.5 लाख रुपये खर्च किए. (फोटो- escapetolandscapes/Instagram)

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां और पहाड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लेकिन यहां घूमने का नाम आते ही सबसे पहले ज्यादा खर्च की चिंता होती है. हाल ही में ट्रैवल क्रिएटर कपल प्रकृति अरोड़ा और आशीष कुमार ने अपनी 21 दिनों की स्विट्जरलैंड यात्रा का पूरा खर्च बताया. उनके मुताबिक, दो लोगों की इस यात्रा पर करीब 7.5 लाख यानी (7,50,000) रुपये खर्च हुए.

कपल ने बताया कि उनकी यात्रा में सबसे ज्यादा पैसा रहने पर खर्च हुआ. 21 दिनों के दौरान वे अलग-अलग होटल, एयरबीएनबी और होम एक्सचेंज वाली जगहों पर रुके. इस दौरान उन्होंने कुल 6 जगहों पर ठहराव किया. दो लोगों के लिए रहने का औसत खर्च करीब 17,000 रुपये प्रतिदिन रहा.

इसके बाद सबसे ज्यादा खर्च आने-जाने पर हुआ. स्विट्जरलैंड में घूमने के लिए कपल ने 15 दिनों का फ्लेक्सी स्विस ट्रैवल पास खरीदा, जिसकी कीमत करीब 1,10,700 रुपये थी. इसके अलावा उन्होंने बर्निना एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास का अनुभव लेने के लिए करीब 18,000 रुपये अतिरिक्त खर्च किए. घूमने और अलग-अलग एक्टिविटी पर भी उनका काफी पैसा खर्च हुआ. अल्पाइन कोस्टर राइड, ग्रिंडेलवाल्ड फर्स्ट की गतिविधियां और एपेनजेल में बाइक राइड जैसी चीजों पर उन्होंने करीब 97,300 रुपये खर्च किए.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments