Homeव्यवसायSilver Rate Today: चांदी एक झटके में 4000 महंगी, अब कितने का...

Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 4000 महंगी, अब कितने का मिल रहा 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 27 March 2026: चांदी की कीमतों में 27 मार्च 2026 को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10 बजे तक चांदी का वायदा भाव 2.08% की तेजी के साथ ₹4,566 बढ़कर ₹2,24,440 प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹2,19,874 पर बंद हुई थी। यानी गिरावट के लंबे दौर के बाद चांदी ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है।

अगर स्पॉट मार्केट की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी का भाव ₹2,34,814 प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं रिटेल मार्केट में कीमतें और ऊंची दिखाई दे रही हैं, जहां कई शहरों में चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जिसके बाद इसमें भारी गिरावट आई थी।

Silver Rate Today 27 March 2026

Silver Rate In India: 26 मार्च 2026: देश के 27 शहरों में चांदी का रेट कार्ड

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मुंबई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
पटना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मेरठ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कानपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गाजियाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नोएडा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
जयपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुवाहाटी ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
जलगांव ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
इंदौर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
सूरत ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
वडोदरा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
पुणे ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नागपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नासिक ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
बेंगलुरु ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
भुवनेश्वर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
कटक ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
केरल ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
रायपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
हैदराबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में मजबूती दिख रही है। स्पॉट सिल्वर करीब 1.1% चढ़कर 68.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि प्लेटिनम और पैलेडियम में भी 2-3% तक की तेजी दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और संभावित सीजफायर की खबरों ने भी बाजार को अस्थिर बनाए रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों को फिलहाल टालने के संकेत दिए हैं, लेकिन ईरान की ओर से कड़ा रुख बरकरार है।

चांदी की कीमतें क्यों बढ़ीं?

बाजार जानकारों के अनुसार डॉलर की कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई के दबाव में कमी जैसे फैक्टर्स ने चांदी को सपोर्ट दिया है। इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव भी चांदी की कीमतों में तेजी का बड़ा कारण बना है।

भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल तनाव, ब्याज दरों में बदलाव और त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments