मेरठ के सकौती में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में लोगों का पहुंचना जारी है। अभी तक करीब 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से आसपास के जाट समाज के लोग पहुंच चुके हैं। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गई हैं। जाट संसद में महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जाट संसद में पंजाब के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी नेता भगवंत सिंह मान पहुंचेंगे। साथ ही राजस्थान से हनुमान बेनिवाल भी शिरकत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामावतार पलसानिया ने बताया- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, राजस्थान सांसद हनुमान बेनीवाल, संजीव बालियान के साथ वेस्ट यूपी और देशभर के प्रतिष्ठित जाट समाज के लोग आज आएंगे। लाखों लोग पहुंचकर महाराजा सूरजमल को नमन करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
Source link
मेरठ में ‘इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट’: 2 हजार ट्रैक्टरों से पहुंचे जाट, पंडाल की 10 हजार कुर्सियां फुल; महाराज सूरजमल की प्रतिमा का होगा अनावरण – Meerut News
RELATED ARTICLES



