HomeराजनीतिPSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव...

PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला


Cricket

oi-Naveen Sharma

Fakhar Zaman: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने खेल भावना पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लाहौर कलंदर्स के विस्फोटक बल्लेबाज फखर ज़मान (Fakhar Zaman) को बॉल-टेंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) का दोषी पाया गया है। पीसीबी (PCB) ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। यह घटना कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हुई, जिसने मैच का पासा ही पलट दिया।

मैच के 20वें ओवर से ठीक पहले, स्टेडियम में लगे हाई-डेफिनिशन कैमरों ने एक ऐसी हरकत कैद की जिसकी उम्मीद फखर जैसे सीनियर खिलाड़ी से नहीं थी। फखर गेंद को अपने हाथों के पीछे छिपाकर कुछ संदिग्ध करते दिखे और फिर उसे तुरंत हारिस रऊफ को थमा दिया।

fakhar zaman

वनइंडिया के न्यूज रूम में भी जब रिप्ले को ध्यान से देखा गया, तो साफ था कि फखर गेंद की सीम या उसकी चमक के साथ कुछ एक्स्ट्रा करने की कोशिश कर रहे थे। अंपायरों ने भी बिना देरी किए लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी, और यही 5 रन अंत में लाहौर की हार का कारण बने।

PCB का हंटर: लेवल 3 का अपराध

मैच रेफरी रोशन महानामा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फखर को पीसीबी आचार संहिता के आर्टिकल 2.14 के तहत दोषी पाया। यह लेवल 3 का अपराध माना गया है।

  • सजा का असर: फखर अब मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ अगले दो अहम मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
  • टीम को दोहरा झटका: एक तरफ मैच हारा और दूसरी तरफ अपने सबसे बड़े मैच-विजेता खिलाड़ी को भी खो दिया।

क्या यह पुरानी आदत है?

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब फखर पर ऐसे आरोप लगे हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका (USA) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी फील्डिंग पर संदेह जताया गया था। हालांकि, तब आईसीसी ने ठोस सबूत न होने के कारण उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन इस बार लाइव फुटेज ने उनकी पोल खोल दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments