HomeराजनीतिTrump Speech: ट्रंप ने बताया कब खत्म होगी जंग? ओबामा की न्यूक्लियर...

Trump Speech: ट्रंप ने बताया कब खत्म होगी जंग? ओबामा की न्यूक्लियर डील को बनाया निशाना


International

oi-Sohit Kumar

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। यह उनका पहला प्राइम-टाइम भाषण था, जो उन्होंने इजरायल के साथ मिलकर एक महीने पहले शुरू किए गए सैन्य हमलों के बाद दिया। ट्रंप ने कहा कि पिछले चार हफ्तों में अमेरिकी सेना ने युद्ध के मैदान में तेज और निर्णायक जीत हासिल की है और दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका के पास है।

अपने भाषण में ट्रंप ने कहा, कि इन पिछले चार हफ्तों में हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध के मैदान में तेज़, निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है।’ उन्होंने आगे कहा, हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।’ ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले कूटनीति (Diplomacy) का रास्ता चुना था, लेकिन ईरान ने हर कोशिश को ठुकरा दिया।

Donald trump-speech

ट्रंप का दावा: ईरानी नेतृत्व पर बड़ा हमला, न्यूक्लियर साइट तबाह

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा कि, ‘ईरान के ज़्यादातर बड़े नेता मारे जा चुके हैं और B-2 बॉम्बर्स ने उनके परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल “Operation Midnight Hammer” चलाया था, जिसने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया।

कासिम सुलेमानी और ओबामा पर भी बोले ट्रंप
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘हमने पहले कार्यकाल में कासिम सुलेमानी को मार गिराया था, जो रोडसाइड बमों का जनक था।’ उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Barack Obama की आलोचना करते हुए कहा, ‘ओबामा ने ईरान को 1.7 बिलियन डॉलर नकद दिए थे। हमने उनकी न्यूक्लियर डील खत्म कर दी।’

‘हम उनसे कोई डील नहीं करने वाले’
अपने संबोधन में ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका अभी ईरान से कोई समझौता नहीं करेगा। ‘हम होर्मुज स्ट्रेट जाएंगे और उसकी सुरक्षा करेंगे। जंग खत्म होने के बाद वह खुद ही खुल जाएगा। अगले दो-तीन हफ्तों में हम और सख्त कदम उठाएंगे। हम उनसे कोई डील नहीं करने वाले हैं।’

वेनेज़ुएला ऑपरेशन का भी किया ज़िक्र
ट्रंप ने अपने भाषण में वेनेज़ुएला का ज़िक्र करते हुए अमेरिकी सेना की तारीफ की। ‘हमारी सेना ने कुछ ही मिनटों में वेनेज़ुएला पर कंट्रोल हासिल कर लिया। यह तेज़ और निर्णायक जीत थी।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका अब वहां के बड़े तेल और गैस भंडारों को विकसित करने और बेचने पर काम कर रहा है।

‘ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे’
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार बना लेता है तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा। ‘अगर इन आतंकियों के पास परमाणु बम होगा तो यह बेहद खतरनाक होगा। मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल प्रोग्राम और हथियारों के भंडार को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

‘अमेरिकी नागरिक अब बिना डर के जी सकते हैं’
अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई से आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा कम हुआ है। ‘आज मुझे गर्व है कि हमने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए ईरान के खतरे को खत्म कर दिया और उसे परमाणु देश बनने से रोक दिया।’ उन्होंने यह भी कहा कि जंग खत्म होने के बाद तेल की कीमतें फिर से नीचे आ जाएंगी और दुनिया में स्थिरता लौटेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments