HomeअपराधAPK File Bank Fraud: आपको भी अनजान नंबर से भेजी गई APK...

APK File Bank Fraud: आपको भी अनजान नंबर से भेजी गई APK फाइल? भूलकर भी न करें क्लिक, जालसाजों ने ढूंढा फ्रॉड का नया तरीका


आपके मोबाइल में आया एक छोटा सा ‘अपडेट’ या अनजान ‘APK’ फाइल आपके जीवन भर की कमाई को पलक झपकते ही साफ कर सकती है. यह सिर्फ एक फाइल नहीं बल्कि डिजिटल डकैतों का वह मास्टर की है, जिससे वे आपके घर में घुसे बिना ही आपकी तिजोरी खाली कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस के खुलासे ने चौंका दिया है कि कंबोडिया और थाईलैंड में बाकायदा ट्रेनिंग लेकर बैठे ये ठग अब आपके फोन को ही आपके खिलाफ हथियार बना चुके हैं. क्या आपका फोन भी इस वक्त किसी अनजान की निगरानी में है? कभी कोई अनजान शख्‍स अगर आपको फोन पर APK फाइनल भेजे तो कभी उसपर क्लिक मत करना. इस तरह वो पूरी तरह से आपके सिस्‍टम को अपने नियंत्रण में लेकर आसानी से बैंक फ्राड कर सकते हैं.

राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधियों के साम्राज्य को ढहाने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा क्रैकडाउन किया है. ऑपरेशन CyHawk 4.0 के तहत एक महीने की कड़ी इंटेलिजेंस और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की गई मैपिंग के बाद दिल्ली के हर जिले में एक साथ छापेमारी की गई. इस महा-अभियान में न केवल मशहूर खान चाचा फूड चेन के मालिक का बेटा कानून के शिकंजे में आया है बल्कि देशभर में फैले 519 करोड़ रुपये के ठगी नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है.

ऑपरेशन “CyHawk 4.0” के बड़े आंकड़े
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. ज्वाइंट सीपी साउदर्न रेंज विजय कुमार और IFSO ज्वाइंट कमिश्नर रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस एक्शन की उपलब्धियां चौंकाने वाली हैं:

· कुल गिरफ्तारियां: 1400 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार या बाउंड डाउन किए गए.

· हिरासत: 8371 संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है.

· FIR और नोटिस: 499 नई एफआईआर दर्ज की गईं और 2203 लोगों को BNSS की धारा 35 के तहत नोटिस थमाया गया.

· ठगी का नेटवर्क: देशभर में 519 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड लिंक इस नेटवर्क से जुड़े मिले हैं.

· बरामदगी: भारी मात्रा में लैपटॉप, हार्ड डिस्क, सिम कार्ड, मर्सिडीज कार और 47 लाख रुपये कैश जब्त.

खान चाचा कनेक्शन से कंबोडिया लिंक तक

1. खान चाचा डिजिटल अरेस्ट केस
मशहूर फूड चेन खान चाचा के संचालक मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया गया है जबकि मोहम्मद सलीम को बाउंड डाउन किया गया है.

· आरोप: इन्होंने अपने बैंक अकाउंट “Saleem Javed Rule the Rolls Since 1960” की डिटेल्स 2-3% कमीशन पर ठगों को दी थीं.

· ठगी: इस अकाउंट के जरिए डिजिटल अरेस्ट के पीड़ितों से करीब 54 लाख रुपये मंगवाए गए और फिर उन्हें लेयरिंग के जरिए आगे ट्रांसफर किया गया. कुल ठगी 3.3 करोड़ की बताई जा रही है.

2. आउटर नॉर्थ: कंबोडिया और क्रिप्टो कनेक्शन
यहां पुलिस ने एक ऐसे सिंडिकेट को पकड़ा जो ठगी के पैसे को USDT (क्रिप्टो) में बदलकर विदेश भेजता था. इनका एक IP एड्रेस कंबोडिया में ट्रेस हुआ है. “MESSIT TRADEX” नामक फर्जी कंपनी के जरिए 16.59 करोड़ का ट्रांजैक्शन सामने आया है.

3. डिजिटल अरेस्ट और सीनियर सिटीजन
नॉर्थ-वेस्ट जिले में एक बुजुर्ग से 8 लाख की ठगी के मामले में 7 आरोपी पकड़े गए. वहीं साउथ-ईस्ट में 82 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 7 लाख ठगने वाले राजस्थान से दबोचे गए.

4. द्वारका: 67 करोड़ का विशाल नेटवर्क
द्वारका पुलिस ने 4 शेल कंपनियों और 109 चेकबुक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह गैंग देशभर में 67 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा था. पुलिस ने इनके 83 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं.

साइबर ठगी के नए पैंतरे
दिल्ली पुलिस की जांच में ठगी के कई नए तरीके सामने आए हैं:

· APK फ्रॉड: शाहदरा में APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले पकड़े गए जिन्हें कंबोडिया में ट्रेनिंग मिली थी.

· हनीट्रैप: ईस्ट और प्रीत विहार में विदेशी नागरिकों को हनीट्रैप में फंसाकर 31.5 लाख ठगने वाला गिरोह पकड़ा गया.

· लोन ऐप और पाकिस्तान कनेक्शन: साउथ-वेस्ट में फर्जी लोन ऐप के जरिए ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी पकड़े गए, जिनके तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हैं.

सवाल-जवाब
ऑपरेशन “CyHawk 4.0” क्या है?

यह दिल्ली पुलिस का एक महीने तक चला विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य साइबर हॉटस्पॉट की मैपिंग करना, म्यूल अकाउंट्स (किराये के खाते) को पकड़ना और संगठित साइबर सिंडिकेट को खत्म करना है.

म्यूल बैंक अकाउंट क्या होते हैं?

ये ऐसे बैंक खाते होते हैं जिन्हें लोग लालच में आकर अपराधियों को दे देते हैं. ठग इन खातों में चोरी का पैसा मंगवाते हैं ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके. खान चाचा मामले में भी यही हुआ.

आम लोग साइबर ठगी से कैसे बचें?

अनजान नंबर से आए डिजिटल अरेस्ट की धमकी पर भरोसा न करें, किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments