Homeट्रैवलNitish Kumar के इस्तीफे की तारीख हो गई तय? दिल्ली के लिए...

Nitish Kumar के इस्तीफे की तारीख हो गई तय? दिल्ली के लिए रवाना हुए ‘सुशासन बाबू’, बिहार को मिलेगा नया CM


Bihar

oi-Kumari Sunidhi Raj

CM Nitish Kumar Resignation Date: बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक युग का अंत होने जा रहा है। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अब राज्य की बागडोर छोड़कर दिल्ली की ओर रुख कर रहे हैं। बिहार की सियासत में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र में एक नई और बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

नीतीश कुमार के इस कदम ने न केवल बिहार बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि उनके दिल्ली जाने के बाद राज्य में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश के मुख्य नेतृत्व की कमान संभाल सकती है। इस बदलाव को बिहार के भविष्य के लिए एक बड़े राजनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

CM Nitish Kumar Resignation Date

Nitish Kumar in Delhi: दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करना है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को वह संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार 11 अप्रैल को वापस पटना लौटेंगे। माना जा रहा है कि राज्य की बागडोर सौंपने की प्रक्रिया इसी के साथ तेज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar CM Mystery: BJP या JDU? नीतीश के बाद कौन होगा अगला सीएम? बेटे निशांत के पोस्टर ने बदल दिया पूरा गेम!

Nitish Kumar Resignation Date: नीतीश कुमार किस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि 14 अप्रैल की तारीख प्रदेश की राजनीति के लिए निर्णायक साबित होगी। इस दिन पटना में एनडीए (NDA) विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। सूत्रों का दावा है कि नीतीश कुमार इसी बैठक में आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

JDU के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने कहा, “नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं, कल 12:15 बजे संसद भवन में शपथ लेंगे। 13 तक खड़मास है उसके बाद प्लान रोल आउट हो जाएगा।”

BJP के हाथों में होगी बिहार की कमान

जेडीयू (JDU) की ओर से अब यह स्पष्ट संकेत मिल चुके हैं कि बिहार में अब ‘बड़े भाई’ की भूमिका में BJP होगी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि अब राज्य की सत्ता का नेतृत्व बीजेपी के हाथों में होगा। दो दशक तक नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमने वाली बिहार की सत्ता का केंद्र अब पूरी तरह बदलने वाला है।

Bihar Next CM: नए मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कौन?

बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है।

जातीय समीकरण: सम्राट चौधरी का नाम आगे कर बीजेपी राज्य के बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश में है।

अन्य विकल्प: हालांकि, रेस में कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम मुहर 10 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली बीजेपी की केंद्रीय बैठक में लग सकती है।

दिल्ली में पीएम मोदी और शाह की अहम बैठक

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दिन ही यानी 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व की एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में न केवल बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी, बल्कि नई सरकार के मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 14 या 15 अप्रैल को आयोजित किया जा सकता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार बीजेपी के लिए एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Bihar Next CM: मुख्यमंत्री बनेंगे विजय सिन्हा? डिप्टी सीएम ने अटकलों पर लगाया विराम, खुद बताई अपनी भूमिका



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments