HomeराजनीतिShukra Gochar 2026: 14 अप्रैल को बनेगा 'शुक्रादित्य राजयोग', मेष-तुला सहित...

Shukra Gochar 2026: 14 अप्रैल को बनेगा ‘शुक्रादित्य राजयोग’, मेष-तुला सहित 4 राशियों की बदलेगी किस्मत


Astrology

oi-Ankur Sharma

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष विज्ञान में हर ग्रह का प्रभाव रशियों पर पड़ता है, 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वो सुंदरता और प्रेम के कारक शुक्र के साथ युति बनाएंगे। इस महत्वपूर्ण संयोग से ‘शुक्रादित्य राजयोग’ का निर्माण होगा, जिसकी वजह से कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है। वैसे तो ‘शुक्रादित्य राजयोग’ सभी राशियों के लिए शुभ है लेकिन मेष, मिथुन, सिंह और तुला के लिए ये बेहद ही लकी साबित होंगे।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक शुक्रादित्य राजयोग एक बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है, इसके प्रभाव से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और लग्जरी लाइफ मिलती है, खासकरके बिजनेस और कला से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलता है।

Shukra Gochar 2026

ये योग इस बार 14 अप्रैल को बन रहा है जो कि मेष, मिथुन,सिंह और तुला के लिए काफी अच्छी खबर लेकर आया है। इन राशिवालों को समाज में नाम, शोहरत और सम्मान मिलेगा और यही नहीं इनकी तिजोरी भी काफी भरी रहेगी।

शुक्रादित्य राजयोग से मिलता है मान-सम्मान

दयानंद शास्त्री ने कहा कि सूर्य आत्मा, ऊर्जा, आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी के प्रतिनिधि हैं, जबकि शुक्र विलासिता और समृद्धि दर्शाते हैं। शुक्रादित्य राजयोग व्यक्ति को राजसी सुख, धन, आकर्षण और सफलता देता है, लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब कुंडली में ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में हों।

Shukra Gochar 2026 Effect: क्या होगा राशियों पर प्रभाव?

  • मेष: धन लाभ, करियर में उन्नति और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, रूके काम पूरे होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मिथुन: प्रेम संबंध मजबूत होंगे, शादी या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • सिंह: अचानक आर्थिक लाभ के योग, रुके हुए काम पूरे होंगे और नई नौकरी या प्रमोशन मिल सकता है।
  • तुला: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, यात्रा और नए अवसर मिलेंगे, मानसिक शांति बनी रहेगी, नई नौकरी या प्रमोशन के योग दिख रहे हैं।

Shukra को मजबूत करने के लिए क्या करें उपाय?

शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें, “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें,माता लक्ष्मी की पूजा करें, सफेद वस्तुएं (चावल, दूध, चीनी) दान करें और गरीब कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

DISCLAIMER: वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और ना हमारा मकसद किसी भी तरह का भ्रम फैलाना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments