Last Updated:
Jaisalmer News: जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के ओला गांव में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है. एक फोटो को लेकर हुए विवाद में युवक देवीसिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि उसे अपमानित करते हुए मल खिलाया गया, पेशाब पिलाया गया और गाड़ी से बांधकर घसीटा गया. आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जान-माल के खतरे की आशंका जताई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
जैसलमेर में दबंगों ने हैवानियत की हदें कर दी पार
जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिला अंतर्गत सांकड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओला गांव में दबंगों का आतंक एक बार फिर सूर्खियों में है. ओला निवासी देवीसिंह पुत्र गोपालसिंह सांखला, जो रावण राजपूत समुदाय से हैं, उनके परिवार पर घिनौने हमले का मामला सामने आया है. एक साधारण फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा और अमानवीय व्यवहार किया गया. साथ ही युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा भी गया.
पीड़ित परिवार के अनुसार, विवाद के बाद दबंगों ने देवीसिंह पर सामूहिक हमला किया. मारपीट के दौरान उन्होंने युवक को अपमानजनक तरीके से प्रताड़ित किया. आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में जान से मारने की धमकियां भी साफ सुनाई दे रही हैं. हमले के बाद दबंगों ने पीड़ित के माता-पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की.
दबंगों ने क्रूरता की हदें कर दी पार
यह घटना ओला गांव की ढाणी में हुई, जहां रावण राजपूत परिवार रहता है. आरोप है कि दबंगों ने देवीसिंह को बुरी तरह पीटा, उन्हें जबरन मानव मल खिलाया और पेशाब पिलाया. इसके बाद युवक को एक गाड़ी से बांधकर घसीटा भी गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंग तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद को हिंसा में बदल दिया जाता है. इस बार फोटो को लेकर शुरू हुआ मामला इतना घिनौना हो गया कि पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. वायरल वीडियो में युवक की दयनीय स्थिति देखकर लोग हैरान हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग की है.
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



